Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री ने कहा- कृषि कानूनों का कई राज्यों ने किया है स्वागत, ये किसानों के लिए लाभकारी

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का देश के कई राज्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ये कानून निश्चित तौर पर किसानों के लिए लाभकारी हैं। नए कृषि कानूनों का देश के कई राज्यों ने स्वागत किया।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 07:36 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 07:41 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने कहा- कृषि कानूनों का कई राज्यों ने किया है स्वागत, ये किसानों के लिए लाभकारी
तीन नए कृषि कानूनों का ज्यादातर राज्यों ने स्वागत किया- केंद्रीय मंत्री।(फोटो: दैनिक जागरण)

हैदराबाद, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का देश के कई राज्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ये कानून किसानों के लिए लाभकारी हैं। नवीकरणीय ऊर्जा, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री ने कहा कि नए कानून के तहत कृषि क्षेत्र में काफी निवेश आएगा और किसान अपने उत्पाद को देश के किसी भी हिस्से में अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।

loksabha election banner

पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा कृषि कानूनों को रद किए जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश के सभी किसानों ने इन्हें स्वीकार किया है और इनका स्वागत किया है। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर सुझाव भी दिए हैं। इन कानूनों के बारे में आंदोलनकारी किसानों की अपनी मानसिकता है और इसे उन्हीं पर छोड़ दीजिए। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, इन कृषि कानूनों से किसानों को फायदा होगा।

मंत्री के अनुसार देश के ज़्यादातर राज्यों ने कानूनों का स्वागत किया है और किसानों को इससे फ़ायदा होगा। खुबा ने कहा कि किसानों के फ़ायदे और 2022 तक उनकी आमद दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री ने कई कदम उठाए हैं। इस कदम के तहत केंद्र सरकार बंद पड़े पांच उर्वरक संयंत्रों को पुनर्जीवित कर रही है और इसमें तेलंगाना का रामागुंडम संयंत्र भी शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.