Move to Jagran APP

उमा भारती ने दी कमलनाथ को चेतावनी, कहा- वादे पूरे करो वरना ...

उमा बारती ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे वह उसकी सरकार ने पूरे नहीं किए। जिसके कारण लोग अपने को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 10:29 PM (IST)
उमा भारती ने दी कमलनाथ को चेतावनी, कहा- वादे पूरे करो वरना ...
उमा भारती ने दी कमलनाथ को चेतावनी, कहा- वादे पूरे करो वरना ...

 भोपाल, जेएनएन। जनता से जुड़े वादे सरकार पूरा करे, अन्यथा उसे हम घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कही। भारती मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को शुभकामनाएं देने पहुंची थी। आशीर्वाद देते हुए वीडी को उन्होंने गले लगा लिया।

prime article banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे, वह उसकी सरकार ने पूरे नहीं किए। जिसके कारण लोग अपने को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता के साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। हमने विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। हम आज सत्ता में नहीं हैं, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देंगे कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे।

भारती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन और सरकार दोनों का नेता होता है। अध्यक्ष की भूमिका में सभी नेतृत्व निहित होते हैं, चाहे वह सरकार का नेतृत्व हो या संगठन का नेतृत्व हो। नेतृत्व के पीछे कोई एक भाव निहित नहीं होता, उसके पीछे संपूर्ण भाव निहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी संगठन को सत्ता से ऊपर मानती है। नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी पार्टी उमा भारती ने कहा कि कमलनाथ सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे कराना हमारे लिए एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सक्षम नेता हैं। वह एक कुशल संगठक और प्रचंड जनाधार वाले नेता हैं। उनकी पृष्ठभूमि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषषद की रही है, जिसमें संघषर्ष व आंदोलनों की ही भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी को एक कुशल और क्षमतावान नेता मिला है, जिनकी सहजता और सादगी में बनावट नहीं है, वह स्वाभाविक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.