Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

भाजपा कार्यकर्ता तब आपस में भिड़ गए जब महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री गिरीष महाजन एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 09:23 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 09:23 PM (IST)
महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

जलगांव (एएनआई)। महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता तब आपस में भिड़ गए जब महाराष्ट्र के सिंचाई मंत्री गिरीष महाजन एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

भाजपा के पूर्व विधायक बीएस पाटिल भी मंच पर उपस्थित थे। उन्हें भी हल्की चोट आई है। इस मारपीट का आरोप जलगांव के जिलाध्यक्ष उदय वाघ और उनके समर्थकों पर लगा है। वीडियो में बीएस पाटिल मंच पर बैठे हैं और उनकी बहस मंच से नीचे कुछ कार्यकर्ताओं से हुई, इसके बाद कहासुनी बढ़ गई और हाथापाई होने लगी।

...जब भाजपा सांसद ने अपने ही विधायक पर बरसाए जूते

इससे पहले भी ऐसा ही वाकया यूपी में भी हुआ था। उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में भाजपा सांसद और भाजपा विधायक आपस में भिड़े थे। दोनों की बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि भाजपा सांसद ने विधायक को जूता उठाकर मार दिया। सांसद ने विधायक पर लगातार कई जूते बरसाए। जिसके बाद यहां मौजूद पुलिस बल ने बीच बचाव किया और दोनों नेताओं को एक दूसरे से अलग कर दिया। इस मारपीट का वीडियो खूब वायरल हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.