Move to Jagran APP

मप्र उपचुनाव: कोलारस और मुंगावली में भाजपा-कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, 28 फरवरी को काउटिंग

मध्यप्रदेश में कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव। भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई। 28 को वोटों की होगी गिनती।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 12:49 PM (IST)
मप्र उपचुनाव: कोलारस और मुंगावली में भाजपा-कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, 28 फरवरी को काउटिंग
मप्र उपचुनाव: कोलारस और मुंगावली में भाजपा-कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, 28 फरवरी को काउटिंग

भोपाल (आइएएनएस)। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों कोलारस और मुंगावली उपचुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस साल अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए उपचुनाव के नतीजे काफी अहम होंगे। बता दें कि सुबह 10 बजे तक कोलारस में 16 फीसद वोटिंग और मुंगावली में 17 फीसद मतदान हुआ है। हालांकि इवीएम में खराबी की वजह कई पोलिंग बूथों पर मतदान देरी से शुरू हुआ। मुंगावली और कोलारस उपचुनाव में पीपीपैट और इवीएम दोनों का इस्तेमाल हो रहा है।

loksabha election banner

अशोकनगर जिले के मुंगावली में कुल 22 उम्मीदवार और शिवपुरी जिले के कोलारस में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 575 केंद्रों पर मतदान हो रहा है। हालांकि, इन दोनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबले की उम्मीद है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस उपचुनाव को जीतने के लिए पूरा जोर लगाया है। मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। इस उपचुनाव को जीतकर दोनों पार्टी अपने पक्ष में हवा होने का दावा करने की कोशिश करेगी।

चुनाव आयोग ने बताया, उपचुनाव के मतदान में कोलारस निर्वासन क्षेत्र के 2,44,457 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि मुंगावली में 1,91,009 मतदाता वोट डालेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 575 मतदान केंद्रों के लिए तीन हजार से अधिक मतदान-कर्मी तैनात किए गए हैं। जहां कोलारस में मतदाताओं की लिस्ट में एक लाख 30 हजार 697 पुरुष, एक लाख 13 हजार 753 महिला और सात थर्ड जेंडर शामिल हैं। वहीं, मुंगावली में एक लाख 2 हजार 75 पुरुष, 88 हजार 933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता है

बता दें कि कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह कलुखेड़ा (मुंगावली) और राम सिंह यादव (कोलारस) की मौत हो जाने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। ये दोनों विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकसभा सीट में ही आते हैं। कह सकते हैं कि यह चुनाव कांग्रेस के गढ़ में हो रहा है। तीन बार मध्यप्रदेश की सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान के लिए भी यह प्रतिष्ठा की लड़ाई है। गौरतलब है कि शाम 5 बजे तक मतदान होगा, वहीं 28 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और उसकी दिन परिणाम भी घोषित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.