तेलंगाना में TMRC की हड़ताल रही शांतिपूर्ण, बसों पर हुई मामूली पत्थरबाजी
तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को शांतिपूर्वक राज्यव्यापी हड़ताल की।
हैदराबाद, पीटीआइ। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को शांतिपूर्वक राज्यव्यापी हड़ताल की। टीएसआरटीसी के सरकार में विलय को लेकर बंद का आह्वान किया है। पुलिस के मुताबिक, इस हड़ताल में किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं हुई है। बसों पर मामूली पथराव की घनटनाएं सामने आई। व्यापक स्तर पर यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा।
साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कि इस बंद से एक दिन पहले तेलंगाना उच्च न्यायलय ने राज्य परिवहन निगम और कर्मचारी के बीच बातचीत करने और विवादों का समाधान 28 अक्टूबर से पहले करने के निर्देश दिए थे।
इस राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन कर रही विपक्षी पार्टी भाजपा टीडीपी और वामपंथी दलों ने हैदराबाद और तेलंगाना में अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता एम भट्टी विक्रमार्क ने उन पर तानाशाह की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया।
भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी पी सुधाकर रेड्डी ने दावा किया कि उनके राज्य इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी एमएलसी एन रामचंदर राव को शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए एक पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली और राज्य के विभिन्न स्थानों पर आरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में विरोध के अन्य रूपों का आयोजन किया। आपको बता दें कि टीएसआरटीसी की ये हड़ताल 5 अक्टूबर से शुरू की गई थी।
आरटीसी कर्मचारी यूनियनों ने संयुक्त कार्रवाई समिति के नेता असवधामा रेड्डी को कहा कि वे रविवार को राजनीतिक दलों से मिलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी शिकायतों को दूर करने में विफल रही तो हड़ताल तेज कर दी जाएगी। भारत बंद के कारण तेलंगाना में बस संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जबकि कुछ स्थानों पर दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना : लगातार 15वें दिन TSRTC कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ट्रांसपोर्ट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित