Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई: सुब्रह्माण्यम स्वामी

सुब्रह्माण्यम स्वामी ने कहा, उसको (प्रियंका को) एक बीमारी है, जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 10:57 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 08:43 PM (IST)
प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई: सुब्रह्माण्यम स्वामी
प्रियंका गांधी को है बीमारी, लोगों की करती हैं पिटाई: सुब्रह्माण्यम स्वामी

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश को लेकर बयानों का दौर जारी है। ताजा कड़ी में भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रह्माण्यम स्वामी ने उनके विषय में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। स्वामी ने कहा, 'उन्हें बाईपोलैरिटी नामक एक बीमारी है, जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। इस बीमारी के चलते उनका हिंसात्मक चरित्र दिखाई पड़ता है, जिसमें वह लोगों को पीटती हैं।' वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि आम जनता को यह पता होना चाहिए। प्रियंका गांधी कब संतुलन खो बैठेंगी, किसी को पता नहीं।

loksabha election banner

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी बहन प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा है। प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के एलान के बाद से ही इस पर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है।

इससे पहले प्रियंका के राजनीति में प्रवेश पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी तुलना करीना कपूर और सलमान खान जैसे फिल्मी सितारों से की। साथ ही उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस इन बॉलीवुड कलाकारों के 'चाकलेटी चेहरों' के बूते अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद खूबसूरत हैं। हालांकि इसके अलावा उनमें कोई और गुण नहीं है। उनकी पार्टी को यह याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते।

प्रियंका गांधी पर कई विवादास्पद टिप्पणियां

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा है। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच भाजपा के कई नेताओं ने कई विवादास्पद टिप्पणियां भी कीं और स्वामी की इस टिप्पणी को उसी कड़ी में देखा जा रहा है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी प्रियंका पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.