Move to Jagran APP

स्मृति ईरानी बोलीं- लैंगिक समानता के लिए महिलाएं अनुसंधान के क्षेत्र में आएं आगे

स्मृति ईरानी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शांति देवी मित्तल सभागार में महिलाओं से आह्वान किया कि वे अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आएं।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 11:19 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 11:56 AM (IST)
स्मृति ईरानी बोलीं-  लैंगिक समानता के लिए महिलाएं अनुसंधान के क्षेत्र में आएं आगे
स्मृति ईरानी बोलीं- लैंगिक समानता के लिए महिलाएं अनुसंधान के क्षेत्र में आएं आगे

जालंधर,जेएनएन। भारत की टैक्सटाइल्स मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने शनिवार को इंडियन साइंस कांग्रेस के तीसरे दिन महिला कांग्रेस का उद्घाटन किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शांति देवी मित्तल सभागार में उन्होंने महिलाओं को  आह्वान किया कि वे अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आएं। विज्ञान ने महिलाओं को लैंगिक समानता का अवसर दिया है। विज्ञान की न कोई जाति होती है और न ही धर्म होता है। वह महिला कांग्रेस में सरकार में टैक्सटाइल मंत्री के रूप में नहीं बल्कि महिला मंत्री के रूप में यहां पहुंची हैं। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जन्म से ही लड़कियों के साथ घर में भेदभाव किया जाता है, बेटी को खेलने के लिए गुडिय़ा दी जाती है, बेटे को कार जैसे यांत्रिक उपकरण। ये भेदभाव बंद होना चाहिए। विज्ञान ने सबके लिए दरवाजे खुले रखे हैं, यहां लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होता है, सिर्फ इन दरवाजों को खटखटाने की जरूरत है। ये दुर्भाग्य की बात है कि रिचर्स एंड डवलपमेंट क्षेत्र में देश में लड़कियों की सहभागिता महज 14 प्रतिशत है। अनुसंधान के क्षेत्र में महिलाएं अल्पसंख्यक हैं। 

भारत और विश्व की कई सुप्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों की तरह महिलाओं को नए रास्ते खोजने चाहिए, जिससे वह साइंस, इंजीनियरिंग व अनुसंधान की दुनिया में दाखिल हो सकें। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने की अपील भी की। 

मंत्री ईरानी ने आईएससी के अधिकारियों से स्कूलों विशेष तौर पर मिडल व हाई स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ साइंस की पुस्तकों का अनुवाद क्षेत्रीय भाषाओं में कराकर भेजने को कहा ताकि बचपन से ही छात्राओं में साइंस के प्रति रुचि पैदा हो। वहीं एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल को इंडियन साइंस कांग्रेस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान इंडियन साइंस कांग्रेस के जनरल प्रेसीडेंट डॉ. मनोज कुमार चक्रवर्ती, आईएससी 2020 के लिए चयनित जनरल प्रेसीडेंट प्रो. विजय लक्ष्मी सक्सेना भी मौजूद थे। 

भीमकाय रोबोटिक स्ट्रक्चर 'मैटल मैगना' को लांच किया 

ईरानी ने एलपीयू के इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा तैयार भीमकाय रोबोटिक स्ट्रक्चर 'मैटल मैगना' को एलपीयू के मेन गेट पर लांच किया। इस रोबोट का वजन 30 टन है, यह 30 फुट ऊंचा है, इसकी आंखें चमकती हैं और यह एलईडी डिस्पले से युक्त है। उन्होंने महिला कांग्रेस को समर्पित सोविनियर का विमोचन भी किया। 

आज आएंगे प्रकाश जावड़ेकर 

दो दिन तक चलने वाली 8वीं वूमैन साइंस कांग्रेस का समापन रविवार को होगा। इस दौरान एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कांफ्रेंस में बिल एंड मेङ्क्षलडा गेट््स फाउंडेशन की एशिया के लिए हैड डॉ. पूर्वी मेहता, इन्फोसिस की सीएसआर की हैड सुजा वारियर, भारतीय फाउंडेशन की ममता सेकिया, अडानी फाउंडेशन की डायरेक्टर सुषमा, वेदांता की सीएसआर की हैड नीलिमा खेतान, स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से डॉ शकुंतला दास व कई नामी महिलाएं भाग ले रही हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.