Move to Jagran APP

शिवराज सिंह का बड़ा हमला, बोले- कमल नाथ-दिग्विजय की जोड़ी ने प्रदेश का बंटाधार किया

शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर हमला बलते हुए कहा कि एक ने अपने बेटे को सांसद बना दिया तो दूसरे ने मंत्री।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 10:52 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 10:52 AM (IST)
शिवराज सिंह का बड़ा हमला, बोले- कमल नाथ-दिग्विजय की जोड़ी ने प्रदेश का बंटाधार किया
शिवराज सिंह का बड़ा हमला, बोले- कमल नाथ-दिग्विजय की जोड़ी ने प्रदेश का बंटाधार किया

अनूपपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री अनूपपुर के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में 302 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सवा साल के कार्यकाल में कमल नाथ सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया, उल्टे उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी ने प्रदेश का बंटाढार ही किया है। एक ने अपने पुत्र को सांसद बना दिया तो दूसरे ने मंत्री बनाया। इस दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा।

loksabha election banner

यहां आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि कमल नाथ सरकार ने गरीब की मृत्यु पर दिए जाने वाले पांच हजार रुपये भी देना बंद करा दिए। आदिवासी महिलाओं को पोषण आहार के लिए मिलने वाला एक हजार रुपये भी कमल नाथ सरकार ने बंद कर दिया। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने कोराना से निपटने के लिए प्रदेश में कोई तैयारी तक नहीं की थी।

किसानों के नुकसान की भरपाई करेंगे                                                                                             

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि किसानों से किया कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं हुआ। केवल छह हजार करोड़ रुपये माफ किया। कई किसानों को तो केवल कर्जमाफी का सर्टिफिकेट पकड़ा दिया गया। पूर्व की कमल नाथ सरकार ने फसल नुकसान का पैसा भी किसानों को नहीं दिया। वे बोले, भाजपा की सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी और फसल बीमा योजना का पैसा भी देगी। गरीब और किसानों के लिए प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हर गरीब को राशन दिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.