Sheila Dikshit शाहरूख खान की थीं जबरदस्त फैन, DDLJ देखने के रिकॉर्ड तोड़ डाले
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पढ़ने के अलावा फ़िल्में देखने का भी बहुत शौक था। उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इतनी बार देखी थी कि हम लोग परेशान हो गए थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पढ़ने के अलावा फ़िल्में देखने का भी बहुत शौक था। शीला का निधन शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में हुआ था। उनकी बेटी लतिका ने बताया कि एक जमाने में वो शाहरूख खान की बहुत बड़ी फैन थीं।
उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', इतनी बार देखी थी कि हम लोग परेशान हो गए थे और उन्हें मना करना पड़ा था। इससे पहले वो भारतीय सुपर स्टार दिलीप कुमार और राजेश खन्ना की बड़ी फैन थीं। संगीत की भी वो दीवानी थीं।
शीला दीक्षित के निधन के बाद बॉलीवुड ने भी श्रद्धांजलि दी। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा कि "शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुख हुआ। उन्होंने प्रभावी रूप से दिल्ली का चेहरा बदल कर रख दिया था। उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं।"
उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट कर लिखा, "रेस्ट इन पीस... श्रीमती शीला दीक्षित जी आप अपनी ताकत, समर्पण, निर्भीक भाव और पर्सनैलिटी के लिए प्रेम और सम्मान पाएंगी जिसने दिल्ली को पहले से कहीं ज्यादा सुंदर बना दिया।"
Sheila Dikshit Passes Away Latest Updates: कल दोपहर निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार
शीला दीक्षित को था पढ़ने और फिल्मों का शौक, शाहरूख की थीं जबरदस्त फैन