शैलेष गुप्त चुने गए आइएनएस की वार्षिक बैठक में नए प्रेसीडेंट
आइएनएस की एक्जीक्यूटिव कमेटी में 41 सदस्य हैं जिनमें दैनिक जागरण के महेंद्र मोहन गुप्त और संजय गुप्त शामिल हैं। मैरी पॉल आइएनएस की सेक्रेटरी जनरल हैं।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। जागरण प्रकाशन लिमिटेड के निदेशक शैलेष गुप्त को वर्ष 2019-20 के लिए इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आइएनएस) का प्रेसीडेंट चुना गया है। प्रेसीडेंट पद के लिए उनका नामांकन अंग्रेजी दैनिक मिड डे से हुआ है। उल्लेखनीय है कि मिड डे जागरण समूह का सहयोगी प्रतिष्ठान है।
गुप्त को बुधवार को बेंगलुरु में हुई आइएनएस की 80वीं वार्षिक बैठक में इस पद के लिए चुना गया। वह मलयाला मनोरमा के जयंत मेमन मैथ्यू का स्थान लेंगे।
आइएनएस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एल आदिमूलम को डिप्टी प्रेसीडेंट, आनंद बाजार पत्रिका के डीडी पुरकायस्थ को वाइस प्रेसीडेंट और संडे स्टेट्समैन के नरेश मोहन को वर्ष 2019-20 के लिए मानद कोषाध्यक्ष चुना गया है।
आइएनएस की एक्जीक्यूटिव कमेटी में 41 सदस्य हैं, जिनमें दैनिक जागरण के महेंद्र मोहन गुप्त और संजय गुप्त शामिल हैं। मैरी पॉल आइएनएस की सेक्रेटरी जनरल हैं।