Move to Jagran APP

शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कहा- कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को मालूम होना चाहिए कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या कांग्रेस करती रही है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 11:21 PM (IST)
शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कहा- कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या
शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कहा- कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गैर संवैधानिक तरीकों से लोकतंत्र को कमजोर करने के लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को मालूम होना चाहिए कि कांग्रेस ने ही इमरजेंसी लगाकर देश के महान लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। कांग्रेस के राज में चुनी हुई राज्य सरकारें बहुमत के बावजूद बर्खास्त की गई। पर आज भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार लोकतंत्र और संविधान से ही चल रही है। राहुल गांधी को मालूम होना चाहिए कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या कांग्रेस करती रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सलाखों के पीछे भी गई थी और इसकी रक्षा भी हमने ही की है।

loksabha election banner

शाहनवाज ने कहा कि भारत की 130 करोड़ जनता जानती है। आपातकाल से लेकर जब भी कांग्रेस पार्टी केंद्र की सत्ता में रही, वह विपक्षी पाíटयों की राज्य सरकारों को बहुमत के बावजूद बर्खास्त करती रही है। आज राहुल गांधी, जिन्हें जनता ने नरेंद्र मोदी के विरोध के लिए 2019 में माकूल जवाब दिया था, वे हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाएं।

जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी: राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चेताया कि गैर संवैधानिक तरीकों से लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयासों को जनता रोकेगी। कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान 'लोकतंत्र के लिए आवाज उठाइए' में शरीक होते हुए अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा, 'भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकार कर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।' 

वहीं कांग्रेस की ओर से प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अभिषेक सिंघवी ने कहा कि ऐसे अभियान के लिए इससे ज्यादा उपयुक्त समय नहीं हो सकता। केंद्र, गवर्नर और न्यायपालिका तीनों की भूमिका पर कई सवाल हैं। कांग्रेस विधानसभा बुलाने की बार-बार गुहार लगा रही है, मगर राज्यपाल हास्यास्पद कारण बता बहानेबाजी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.