येदियुरप्पा के बहुमत परीक्षण से पहले 29 जुलाई को विधानसभा के आसपास लगेगी धारा 144
कर्नाटक में सियासी उठापठक के बीच 29 जुलाई को बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा से आसपास धारा 144 लगेगी।
बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में करीब एक महीने से जारी सियासी संकट अब खत्म हो गया है। बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। येदियुरप्पा को 29 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। उससे पहले कर्नाटक विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के मुताबिक, 29 जुलाई को सुबह 6 बजे से 30 जुलाई की मध्य रात्रि तक विधानसभा की सुरक्षा कड़ी करेगी। इस समयावधि के दौरान विधानसभा के 2 किमी के दायरे में धारा 144(एक क्षेत्र में 5 से अधिक लोगों के जमावड़े को रोकना) लागू रहेगी।
Bengaluru Commissioner of Police, Alok Kumar: Section 144 (prohibits assembly of more than 5 people in an area) to be imposed from 6 am 29 July to 30 July midnight within 2 km radius area of Vidhana Soudha. #Karnataka pic.twitter.com/wuu73mhNoc
— ANI (@ANI) July 27, 2019
बहुमत से दूर भाजपा
सदन की ताकत अभी भी 222 सदस्य की है और भाजपा सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत होगी। एक निर्दलीय सहित 106 विधायकों के साथ भाजपा अभी भी बहुमत से दूर है। अगर बागी विधायकों का इस्तीफा स्वीकार होता है या ये विधायक अयोग्य घोषित होते हैं, तो भाजपा फ्लोर टेस्ट पास कर जाएगी। हालांकि, इसके बाद उसके लिए सिर दर्द उपचुनाव होगा। उपचुनाव के बाद बहुमत हासिल करने के लिए उसे कम से कम आठ सीटों की आवश्यकता होगी। यानी भाजपा को उपचुनावों में अपने दम पर जीत हासिल करनी होगी।
फ्लोर टेस्ट से पहले दे दिया था इस्तीफा
सीएम येदियुरप्पा सदन में 29 जुलाई को बहुमत साबित करेंगे। इससे पहले पिछले साल चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सबसे अधिक सीट जीतकर भी बहुमत साबित करने से चूक गई थी। इस दौरान येदियुरप्पा ने शपथ सीएम के तौर पर शपथ ले ली थी, लेकिन फ्लोर टेस्ट से पहले बहुमत का आंकड़ा न होने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप