Move to Jagran APP

#JagranForum: छोटे राज्य विकास के लिए बेहतर होते हैं -मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ‘छोटा राज्य: विकास का पर्याय?’ विषय पर विचार रखे। उन्होंने कहा, मैं छोटे राज्य का समर्थक हूं। छोटे राज्य विकास के लिए बेहतर होते हैं।

By Amit SinghEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 06:13 PM (IST)
#JagranForum: छोटे राज्य विकास के लिए बेहतर होते हैं -मनोहर लाल खट्टर
#JagranForum: छोटे राज्य विकास के लिए बेहतर होते हैं -मनोहर लाल खट्टर

नई दिल्ली, जेएनएन। दैनिक जागरण की 75वीं वर्षगांठ पर जागरण फोरम के दूसरे दिन छठे सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘छोटा राज्यः विकास का पर्याय?’ विषय पर विचार रखे। सत्र का संचालन दैनिक जागरण के कार्यकारी संपादक विष्णु त्रिपाठी ने किया। फोरम में उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने दैनिक जागरण के 75 साल पूरा होने पर जागरण समूह को बधाई दी।

loksabha election banner

छोटे राज्य विकास का पर्याय विषय पर बोलते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि छोटे राज्य अच्छा विकास कर रहे हैं। छोटे राज्यों में सुविधाएं ज्यादा मिल जाती हैं। जैसा हरियाणा में है, इसीलिए हमारे यहां किसान खुश है। यही वजह है कि यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत आसपास के बड़े राज्यों के सीमावर्ती के इलाकों से किसान हमारी मंडियों में अपनी उपज बेचने आते हैं। उन्हें हरियाणा में अच्छी सुविधाएं और अच्छे दाम मिलते हैं।

हरियाणा अन्न भंडारण में देश का दूसरा राज्य है
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इसमें कोई संशय नहीं कि छोटे राज्य विकास का बेहतर पर्याय होते हैं। इसी वजह से हरियाणा की पर कैपिटल इनकम बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा हैं। हरियाणा देश की आबादी का सिर्फ दो फीसद जनसंख्या है। अन्न भंडार में हम देश का दूसरा राज्य हैं। डिफेंस में नौ फीसद की हिस्सेदारी हरियाणा रखता है। खेलों में भी हरियाणा देश में सबसे आगे है। छोटा राज्य होने से हम कंट्रोल इकाई के रूप में काम कर पाते हैं। छोटे राज्य के कारण हम बेहतर प्रबंधन कर पाते हैं।

एक साल में सभी गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
छह जिलों के 2800 गांवों में 24 घंटें बिजली मिलती है। उन्होंने दावा किया कि अगले एक वर्ष में हम सभी गांवों में 24 घंटे बिजली जल्द ही देंगे। हमारे यहां की बिजली कंपनियां फायदे में आ गई हैं। पानी का हमने बेहतर प्रबंधन किया। योजना बनाना आसान है, लेकिन उसे पूरा करना महत्वपूर्ण है। मैं इस बात का समर्थक हूं कि अगर छोटे राज्य बनेंगे तो वह विकास के लिए बेहतर होंगे।

हरियाणा में जल्द बनेगा पब्लिक ऑडिट सिस्टम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि छोटा राज्य होने के कारण हरियाणा ने जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं। हरियाणा में हम जल्द ही पब्लिक ऑडिट सिस्टम लाने वाले हैं। हम ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं कि जनता भ्रष्टाचार की रिपोर्ट कर सकें। साथ ही जनता हमें बता सके कि व्यवस्था कैसी होनी चाहिए। हमें जनता के लिए कैसे काम करना चाहिए, क्योंकि जनता के हित में काम करने से ही विकास होता है। किसी व्यक्ति, वर्ग या संस्था विशेष अथवा अपने लिए कार्य करने से विकास नहीं होता।

देश में चरित्र निर्माण पर काम नहीं हुआ
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विकास केवल सड़कें, बिल्डिंग और पुल आदि बनाने से ही नहीं होता है। चरित्र निर्माण भी राष्ट्र निर्माण की अहम कड़ी है। बावजूद देशवासियों के चरित्र निर्माण को लेकर काम नहीं हुआ है। किसी राज्य या देश के विकाश में वहां के लोगों की सोच, विचारधारा और चरित्र की भी अहम भूमिका होती है। मनोहर लाल ने इसके लिए इजरायल का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि इजरायल समेत दुनिया के कई देशों में देश के नागरिकों को कुछ समय के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा देनी पड़ती है। इससे उनके मन में सैनिकों और देश के प्रति सम्मान बढ़ता है। उनका चरित्र निर्माण होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.