Reaction on PM Modi Speech Today: जावड़ेकर बोले- पीएम का संबोधन मार्गदर्शक के रूप में अहम
पीएम मोदी बोले- जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। मोदी ने कहा मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। हमारे देश के वैज्ञानिक वैक्सीन के लिए जी-जान से जुटे हैं। त्योहारों में रहें सतर्क।
नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उनका फोकस देश में कोरोना की व्यवस्था पर रहा। इस दौरान उन्होंने बाकी दुनिया के मुकाबले भारत में कोरोना से रिकवरी को बेहतर बताया। उनके इस संबोधन पर नेताओं द्वारा प्रतिक्रिया भी दी जा रही है।
-केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'आज प्रधानमंत्री जी का संबोधन देशवासियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में अहम है क्योंकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभी सावधानी की जरूरत है। उन्होंने कहा मास्क, सुरक्षित दूरी और बार-बार हाथ धोना जरूरी है। मुझे लगता है देश की जनता इसे मानेगी।'
-कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार दोनों मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सबसे ज्यादा नए मामलों और मौतों के साथ भारत कोरोना कैपिटल बन गया है। सुरजेवाला और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संयुक्त बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री को नेतृत्व की विफलता का जवाब देना चाहिए। कृपया देश को बताएं कि महामारी कैसे नियंत्रित होगी और गिरती अर्थव्यवस्था कैसे संभलेगी? उनके पास कोई समाधान है या इसके लिए भगवान को दोष देंगे। कोरोना से जंग चल रही है और हमारा नेता गायब रहता है। वह केवल टीवी पर उपदेश देने आता है।' 18 मार्च के प्रधानमंत्री के संबोधन का उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उस समय मोदी ने कहा था कि महाभारत का युद्ध 18 दिन चला था, हम 21 दिन में कोरोना से जीत जाएंगे। आज 210 दिन बाद भी लड़ाई जारी है और लोगों की जान जा रही है।