रमन सिंह ने कहा- मैं चुनाव लडूंगा या नहीं, इसका फैसला भाजपा करेगी
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के राजनांदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस सीट से अभी उनके पुत्र अभिषेक सिंह सांसद हैं।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 07:13 PM (IST)
रायपुर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं इसका फैसला पार्टी करेगी। शनिवार सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में डॉ. सिंह ने यह बात कही।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह के राजनांदगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस सीट से अभी उनके पुत्र अभिषेक सिंह सांसद हैं। इसी चर्चा को लेकर जब डॉ. सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने उक्त बाते कहीं।
डॉ. सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी सुबह की नियमित विमान से दिल्ली रवाना हुए हैं। सभी नेता वहां केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें