Move to Jagran APP

राजनाथ शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने आज जाएंगे मास्को

राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस के दौरे मास्को के लिए बुधवार को रवाना होंगे। वह शंघाई क्षेत्रीय संगठन ( एससीओ ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 07:53 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 01:22 AM (IST)
राजनाथ शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने आज जाएंगे मास्को
राजनाथ शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने आज जाएंगे मास्को

नई दिल्ली, एएनआई। भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस के दौरे मास्को के लिए बुधवार को रवाना होंगे। वह शंघाई क्षेत्रीय संगठन (एससीओ ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

loksabha election banner

आपको बता दें कि इससे पहले भी जब चीन के साथ गलवान घाटी में विवाद हुआ था। तब भी राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर गए थे। तब राजनाथ सिंह रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरे होने पर जश्न में शामिल हुए थे।

बीते दिनों रूस के रक्षा मंत्री सर्गी ने भी मॉस्को में जारी एक प्रदर्शनी के दौरान भारतीय पवेलियन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह राजनाथ सिंह के साथ होने वाली मुलाकात के लिए इंतजार कर रहे हैं।

इस साल रूस के पास ही BRICS और SCO की बैठक करवाने का अधिकार है। यही कारण है कि रूस के अलग-अलग हिस्सों में ये बैठकें हो रही हैं। राजनाथ सिंह के दौरे के बाद रूस में दस सितंबर को SCO की एक और बैठक होनी है। जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे. यहां पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हो सकते हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से इस रूस की तरफ से न्योता मिलने की बात कही गई है, हालांकि एस. जयशंकर के दौरे को लेकर कुछ पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के ग्रुप में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान जैसे देश शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.