राहुल ने मोदी-अंबानी दोस्ती पर साधा निशाना, ये दोस्ती हम...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्म शोले के एक गीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्योगपति अनिल अंबानी के प्रति लगाव पर निशाना साधा।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 11:31 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बॉलीवुड की मशहूर फिल्म शोले के एक गीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्योगपति अनिल अंबानी के प्रति लगाव पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके लिए 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' का इस्तेमाल किया है। उन्होंने मोदी और अंबानी की तस्वीर लगाई है। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, अनिल अंबानी की कंपनी को राफेल सौदे में 30,000 करोड़ रुपये का ऑफसेट ठेका मिला है।
राहुल के ट्विटर हैंडल पर 17 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें मोदी और अंबानी का मुस्कराता हुआ चेहरा दिखाया गया है और पार्श्व में शोले फिल्म का गीत बजाया गया है। फ्रांस की फर्म के साथ हुए राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री पर हमला करते चले आ रहे हैं। उन्होंने इस सौदे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें