Move to Jagran APP

राफेल विवादः कांग्रेस आज से जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी शुरू

राफेल डील को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेरने में जुटी है। कांग्रेस डील में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा रही है।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 09:39 AM (IST)
राफेल विवादः कांग्रेस आज से जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी शुरू
राफेल विवादः कांग्रेस आज से जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी शुरू

नई दिल्‍ली, जेएनएन। राफेल लड़ाकू विमान डील विवाद का मुद्दा भारतीय राजनीति में गरमाया हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस डील को एक बड़ा घोटाला बताकर केंद्र की मोदी सरकार को घेर रही है। हालांकि सरकार इन आरोपों को निराधार बता रही है। अब ये मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है। राहुल गांधी इस डील को लेकर लगातार प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पर निशाना साध रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जिला स्‍तर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस का जिला स्‍तर पर प्रदर्शन

कांग्रेस ने फैसला किया है कि इस रक्षा सौदे में हुए कथित अरबों रुपये के भ्रष्‍टाचार की हकीकत को आम जनता तक पहुंचाया जाए, इसके लिए पहले सभी जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तक राफेल लड़ाकू विमान सौदे की हकीकत बताई गई। अब कांग्रेस इस मुद्दे को बूथ स्‍तर तक ले जाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस दिल्‍ली के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राफेल मामला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल लड़ाकू विमान डील मामले की सुनवाई को आगे बढ़ा दिया है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के समक्ष वकील मनोहर लाल शर्मा की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने अगले हफ्ते सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। याचिका में आरोप लगाया गया कि राफेल डील में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। ऐसे में इस डील को रद किया जाएं। इसके अलावा एफआइआर दर्ज करने व कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

कांग्रेस-सरकार में तकरार

गौरतलब है कि राफेल डील को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेरने में जुटी है। कांग्रेस डील में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तो इस सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग की उठाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस सौदे से सरकारी खजाने को 41,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, सरकार लगातार कांग्रेस के आरोपों को झूठा और निराधार बता रही है।

हमें राफेल का इंतजार

राफेल डील पर हो रही सियासी जंग के बीच वायुसेना के एयर मार्शल एसबी देव ने कहा, 'मुझे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन हमें लगता हैं कि लोगों को जानकारी नहीं है। हम विमान का इंतजार कर रहे हैं। राफेल सुंदर और सक्षम विमान हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.