पुडुचेरी, एएनआइ। पुडुचेरी सरकार में मंत्री आर कमलकन्नन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बस में बैठकर सफर कर रहे हैं। दरअसल, वह मीटिंग में शामिल होने के लिए बस से जा रहे थे। आर कमलकन्नन को मजबुरी में बस में सफर करना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि, उनकी सरकारी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया था और पेट्रोल पंप वालों ने उनकी कार में तेल डालने से मना कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, सरकारी विभाग पर सरकारी विभाग का काफी बकाया बच रहा है। विभाग ने इस रकम को चुकाया नहीं है। इसी कारण उन्होंने गाड़ी में पेट्रोल डालने से इन्कार कर दिया।
उन्होंने मीटिंग के लिए देरी हो रही थी। जिसके बाद कमलकन्नन सरकारी बस में सवार हुए और मीटिंग के लिए पहुंचे। मंत्री आर कमलकन्नन को बस में देखकर बाकी लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं बस में सवार कई लोग उनसे जाकर मिले भी। साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें कई समस्याओं के अवगत भी कराया। बस में सफर करते हुए उनके वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी कई मंत्रियों को मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं।
29 हजार NGO कर्मचारियों को लाभ पहुंचाने का फैसला
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने विधानसभा में एक कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की जिसमें सरकार द्वारा गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए कल्याण प्रदान करने के बारे में निर्णय लिया गया। कैबिनेट की बैठक में, गैर-सरकारी श्रमिकों के लिए कल्याण प्रदान करने का निर्णय लिया गया, जिससे 29 हजार एनजीओ कार्यकर्ताओ को लाभ होगा। नारायणसामी ने शुक्रवार को तीन घंटे की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा।