Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी भी Twitter पर आईं, जानिए- किन 7 लोगों को कर रहीं फॉलो

प्रियंका गांधी ने लगभग दो सप्ताह पहले ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश लिया है। उन्हें कांग्रेस महासचिव बनाया गया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 03:36 PM (IST)
प्रियंका गांधी भी Twitter पर आईं, जानिए- किन 7 लोगों को कर रहीं फॉलो
प्रियंका गांधी भी Twitter पर आईं, जानिए- किन 7 लोगों को कर रहीं फॉलो

नई दिल्‍ली, जेएनएन। ट्विटर आज प्रचार का एक सशक्‍त माध्‍यम बन गया है। इसके जरिए एक साथ आप लाखों लोगों तक अपने विचार पहुंचा सकते हो। इसीलिए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी टि्वटर पर आ गई हैं। प्रियंका के टि्वटर पर आते ही कुछ ही देर में उनके फॉलोवर्स की संख्या 60 हजार पार हो गई है।

loksabha election banner

प्रियंका को फॉलो करने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि वह अभी सिर्फ 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी का हैंडल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस नेता अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। हालांकि, प्रियंका गांधी ने वैरिफाइड टि्वटर हैंडल से अभी तक एक भी ट्वीट नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने लगभग दो सप्ताह पहले ही सक्रिय राजनीति में प्रवेश लिया है। उन्हें कांग्रेस महासचिव बनाया गया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश में अपने कैम्पेन की शुरुआत की है। वह लखनऊ में एक रोड शो कर रही हैं। प्रियंका गांधी चार दिन के यूपी दौरे पर हैं।

ट्वीटर पर सक्रिय हुई मायावती

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती भी हाल ही टि्वटर पर सक्रिय हुई हैं। मायावती के टि्वटर पर आने के बाद आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने उनका टि्वटर पर स्वागत करते हुए कहा था कि आपने टि्वटर पर आने के मेरे आग्रह को माना उसके लिए शुक्रिया। हमारी 13 जनवरी को लखनऊ में हुई बैठक में टि्वटर ज्वाइन करने के मेरे आग्रह को मानने और उसका सम्मान करने पर खुशी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.