Move to Jagran APP

प्रियंका में देखते हैं लोग इंदिरा गांधी की छवि, एंट्री की टाइमिंग भी है दिलचस्प

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आखिरकार राजनीति में पदार्पण कर लिया है। उन्हें पार्टी का महासचिव (General Secretary) बनाया है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 02:04 PM (IST)
प्रियंका में देखते हैं लोग इंदिरा गांधी की छवि, एंट्री की टाइमिंग भी है दिलचस्प
प्रियंका में देखते हैं लोग इंदिरा गांधी की छवि, एंट्री की टाइमिंग भी है दिलचस्प

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आखिरकार राजनीति में पदार्पण कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उन्हें पार्टी का महासचिव (General Secretary) बनाया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश (East UP Congress) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे फरवरी के पहले हफ्ते से कार्यभार संभालेंगी। गौरतलब है कि लंबे वक्त से कांग्रेस (Congress) के ही एक धड़े से प्रियंका के राजनीति में कदम रखने की मांग की जा रही थी। 

loksabha election banner

प्रियंका के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को अब पार्टी ने हरियाणा की कमान सौंपी है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने के.सी. वेणुगोपाल को पार्टी संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। वेणुगोपाल कर्नाटक के इंचार्ज भी बने रहेंगे। 

कौन हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका, स्वर्गीय राजीव गांधी और यूपीएम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री हैं। वे राहुल गांधी की बड़ी बहन हैं। इसके अलावा प्रियंका देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती हैं। प्रियंका, गांधी परिवार से राजनीति में कदम रखने वाली तीसरी महिला बन गई हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी राजनीति में रही हैं।

उनका जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था। प्रियंका गांधी ने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं, मिराया और रेहान वाड्रा। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा पर हरियाणा और राजस्थान में भूमि अधिग्रहण के मामलों में घोटालों के आरोप लगते रहे हैं। 

इंदिरा की छवि देखते हैं कार्यकर्ता
बता दें कि प्रियंका गांधी में कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। प्रियंका भी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह ही साड़ी पहनती हैं और उन्हीं की तरह कई बार लोगों से मिलती भी हैं। उनके व्यवहार में भी कई बार लोगों को इंदिरा की झलक देखने को मिलती है। हालांकि, राजनीति में अब वक्त ही तय करेगा कि वे दादी की छवि मात्र हैं या उनकी तरह एक सफल राजनेता भी सिद्ध होंगी या नहीं। 


टाइमिंग दिलचस्प, यूपी की रणनीति पर होगी नजर
लंबे वक्त से कांग्रेस समेत तमाम राजनैतिक लोग प्रियंका के राजनीति में आने को लेकर कह रहे थे। राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री टाइमिंग काफी दिलचस्प है। चुनावी मौसम में उनका राजनीति में आना और वो भी उत्तर प्रदेश से शुरुआत करना पार्टी की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा के बीच गठबंधन हो गया है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस ने इस गठबंधन का हिस्सा बनने के लिए पुरजोर कोशिशें की थी। हालांकि, कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगा है और वह गठबंधन का हिस्सा नहीं है। गठबंधन से बाहर होने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया वे यूपी की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। अब यूपी में कांग्रेस ने प्रियंका के जरिए बड़ा दांव खेला है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.