Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 02:49 PM (IST)
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से देश के कई हिस्सों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'असम, बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें।'

loksabha election banner

देश के कुछ राज्यों में बाढ़ से हाल बेहाल है। सबसे ज्यादा नुकसान असम को उठाना पड़ा है। राज्य सरकार ने सोमवार को बताया कि असम में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में छह और लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 85 तक पहुंच गया है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि बाढ़ के कारण 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

इससे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बढ़ते कोरोना के मामलों पर भी चिंता जताई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा था कि लखनऊ में बैठकर ही उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन वहीं से दो किलोमीटर उनके दावों की पोल खुल रही है। यूपी में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को झूठे दावों की बजाय सुदृढ़ व पारदर्शी नीतियों से काम लेना होगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में दूसरी बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 2 हजार को पार कर गई। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 2250 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 49247 हो गई है। अभी तक 1146 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामलों में से 29845 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। राज्य में फिलहाल कोरोना के 18256 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.