Move to Jagran APP

Presidential Elections in India: यशवंत सिन्हा ने मोदी और राजनाथ से मांगा समर्थन, केंद्र ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत करके उनका समर्थन मांगा है। सिन्हा ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी संपर्क किया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 11:10 PM (IST)
Presidential Elections in India: यशवंत सिन्हा ने मोदी और राजनाथ से मांगा समर्थन, केंद्र ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी
यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का समर्थन मांगा है।

नई दिल्ली, पीटीआइ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत करके उनका समर्थन मांगा है। सिन्हा ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी फोन पर बात करके उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उस प्रतिबद्धता की भी याद दिलाई, जो उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर की थी।

loksabha election banner

राकांपा ने शुरू किया प्रचार 

वहीं राकांपा के सूत्रों का कहना है कि हमने अभी से चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और इस चुनाव में हम हरेक का समर्थन मांगेंगे। उन्होंने बताया कि यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालयों में भी फोन करके उनकी उम्मीदवारी को समर्थन देने का संदेश छोड़ा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी संपर्क किया है।

हेमंत सोरेन किसका करेंगे समर्थन

यशवंत सिन्हा विपक्ष के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में सोमवार की दोपहर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सिन्हा तो शुक्रवार से ही अपने गृह राज्य झारखंड से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने वाले थे, लेकिन उन्हें पता चला कि हेमंत सोरेन भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आ गए हैं क्योंकि वह संथल आदिवासी समुदाय की हैं।

समर्थन की अपील 

उन्होंने विपक्षी दलों को भी पत्र लिखा है जिन्होंने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने पत्र में आश्वासन दिया है कि वह उन्हें और भारतीय जनता को आश्वस्त कर रहे हैं कि वह अगर निर्वाचित हुए तो बिना किसी भय और पक्षपात के वह भारतीय संविधान के आदर्शों और मूल्यों का पालन करेंगे।

विपक्षी उम्मीदवार को जेड सुरक्षा

केंद्र सरकार ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा दी है। इसके तहत उनकी सुरक्षा में केंद्रीय बल सीआरपीएफ के कमांडो तैनात होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद 84 वर्षीय सिन्हा की सुरक्षा का जिम्मा वीवीआइपी सुरक्षा देने वाली सीआरपीएफ ने बखूबी संभाल लिया है। यह केंद्रीय बल सिन्हा को देश भर में आठ से दस घंटों की शिफ्टों में सुरक्षा दिया करेगा। इससे पहले, राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.