Move to Jagran APP

नमो एप के जरिए बोले पीएम, महिला विकास के बाद अब महिला नेतृत्‍व की बात

नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री मोदी कई बार जनता के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ चुके हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 09:47 AM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 01:22 PM (IST)
नमो एप के जरिए बोले पीएम, महिला विकास के बाद अब महिला नेतृत्‍व की बात
नमो एप के जरिए बोले पीएम, महिला विकास के बाद अब महिला नेतृत्‍व की बात

नई दिल्‍ली (एएनआई)। कर्नाटक में राजनीतिक बयार में तेजी का रुख देखा जा सकता है क्‍योंकि यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में अब मात्र 8 दिन शेष हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के बीच आपा-धापी बढ़ गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा के लिए यहां सभाओं में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वे नमो एप के जरिए सीधे तौर पर राज्‍य की महिला मोर्चा से जुड़े।  

loksabha election banner

'वुमन फर्स्‍ट'

प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में आगे आ रही महिलाओं की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘आज हम महिला नेतृत्व के तहत विकास के बारे में बात कर रहे हैं। आर्गेनाइजेशन हो या सरकार, हमारे लिए महिलाएं प्रथम हैं।  जब देश के विकास के लिए ऐसा मंत्र है, तो भाजपा भी इसी मंत्र में विश्वास करती है। हमारी कैबिनेट में महिलाओं को क्षमता के अनुसार उन्हें पोर्टफोलियो दिया गया है। साथ ही पीएम ने कहा, ‘हर क्षेत्र में महिलाओं का अमूल्य योगदान है चाहे ओलंपिक्स हो या कॉमनवेल्थ गेम्स हो, अब आर्मी में भी महिलाएं शामिल हो रहीं हैं जो उनकी प्रगति को दर्शाता हैं।‘ 

बदल गया राजनीति में महिला भागीदारी का नजरिया

पीएम ने कहा कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की दुनिया के पुरुषों के बीच वाली फोटो वायरल हो गयी थी। यह बताता है कि हम महिलाओं को कितना अधिक महत्व देते हैं। भाजपा ने राजनीति में महिला की भागीदारी का नजरिया ही बदल दिया। विश्व के पुरुष नेताओं के बीच भारत की ये दो ताकतवर महिलाओं की उपस्थिति अलग एहसास कराती है। 


महिलाएं अब एलपीजी से बनाती हैं खाना

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को उज्जवला योजना की लाभार्थियों के साथ जुलूस निकालना चाहिए ताकि लोगों को लगे कि कुछ बदलाव हो रहा है। उन्हें पता चले कि महिलाएं अब चूल्हा पर धुएं से नहीं, बल्कि एलपीजी से खाना बनाती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया, जिससे लिंगानुपात बेहतर हुआ। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी एक समान परिवार का भाव बनता जा रहा है।

महिलाओं के लिए सफल योजनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि हमने मेटरनिटी लीव 26 वीक कर दिया है। साथ ही बच्चों के लिए क्रेच की सुविधा शुरू करवाई। सुकन्या योजना के तहत 19 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। कर्नाटक में भी दस लाख से अधिक खाते खुले हैं। कर्नाटक में चार लाख हेल्थ चेकअप सफलता पूर्वक हुए हैं। सिर्फ कर्नाटक में बच्चों और महिलाओं को टीकामुक्त किया गया। देश के करोड़ों महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कर्नाटक में करीब नौ लाख गरीब परिवारों में मुफ्त गैस चूल्हा पहुंच चुका है। 

कांग्रेस पर निशाना

उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक में चुनाव जीतेंगे, मगर मेरे लिए बड़ी बात है पोलिंग बूथ जीतना। अगर हम पोलिंग बूथ जीतते हैं तो दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं हरा सकती। घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार के झूठे वादों का पर्दाफाश करना होगा। इसके लिए महिला मोर्चा के कार्यकर्ता को आगे आना होगा। हर एक से देश के विकास के लिए अपील करना है। यह काम हमारी महिला मोर्चा की सदस्य करेंगी। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता अहम बात होती है और इसके लिए महिलाएं काफी अव्वल रही हैं। हमने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया है।

नमो एप के जरिए हमेशा लोगों के संपर्क में रहे हैं पीएम

प्रधानमंत्री हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के संपर्क में रहते हैं और महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर उनके साथ चर्चा भी करते रहते हैं। कई बार उन्‍होंने नमो एप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। इसी एप की मदद से 2 मई को भी प्रधानमंत्री ने भाजपा किसान मोर्चा से सीधे तौर पर बात की थी। इससे पहले 26 अप्रैल को उन्‍होंने कर्नाटक में भाजपा उम्‍मीदवार व अन्‍य प्रतिनिधियोंसे भी बात किया था। आंबेडकर जयंती के अवसर पर भी उन्‍होंने भाजपा सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से बात की थी। इसके अलावा 6 अप्रैल को भाजपा स्‍थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाखों ट्विटर फॉलोअर्स से बातचीत की।

इससे पहले भी वे कई बार नमो एप के जरिए सीधे तौर पर लोगों व कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.