पीएम मोदी ने 8 जुलाई की शाम को बुलाई मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नए मंत्रियों की टीम की बैठक 8 जुलाई की शाम को होगी। मंत्रिमंडल की बैठक शाम 5 बजे होगी और मंत्रिपरिषद की बैठक शाम 7 बजे होगी। बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ।
नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नए मंत्रियों की टीम की बैठक 8 जुलाई की शाम को होगी।मंत्रिमंडल की बैठक शाम 5 बजे होगी और मंत्रिपरिषद की बैठक शाम 7 बजे होगी। बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ।
मोदी के कैबिनेट विस्तार में 43 नए सदस्य शामिल, मोदी ने सभी मंत्रियों को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार (Modi Cabinet Expansion) में 43 नए सदस्य शामिल किए गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी समेत 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं मीनाक्षी लेखी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे समेत 28 राज्य मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल कराया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी है।
कैबिनेट विस्तार से पहले एक दर्जन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
कैबिनेट विस्तार से पहले एक दर्जन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय राज्य मंत्री देबोश्री चौधरी, संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, थावरचंद गहलोत, रतनलाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और सदानंद गौड़ ने इस्तीफा दिया है।