Move to Jagran APP

पीएम मोदी भाजपा की संयुक्त कार्यसमिति को आज करेंगे संबोधित, शाह भी होंगे मौजूद

पीएम मोदी आज भाजपा के सभी राष्ट्रीय मोर्चों की कार्यसमिति की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 17 May 2018 11:21 AM (IST)Updated: Thu, 17 May 2018 11:21 AM (IST)
पीएम मोदी भाजपा की संयुक्त कार्यसमिति को आज करेंगे संबोधित, शाह भी होंगे मौजूद
पीएम मोदी भाजपा की संयुक्त कार्यसमिति को आज करेंगे संबोधित, शाह भी होंगे मौजूद

नई दिल्ली (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा के सभी राष्ट्रीय मोर्चों की कार्यसमिति की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय मोर्चों की कार्यसमिति की बैठक दिल्ली के सिविक सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। मोदी शाम 5 बजे के करीब बैठक में शामिल होंगे। यह अपने तरह की पहली बैठक होगी जिसका मकसद अगले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में पार्टी के संगठनात्मक तंत्र को गति प्रदान करना होगा।

loksabha election banner

बैठक में पार्टी के अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 700 से 800 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। इससे पहले अमित शाह ने 14 मई को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। भाजपा अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से 2019 आम चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा था। शाह ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा था कि संगठन में सभी स्तर की कमियों को दूर किया जाए। इसके अलावा ब्लॉक स्तर तक दलितों से जुड़े मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। पार्टी के आधार को मजबूत किया जाए और हर जिले में भाजपा के ऑफिस बनने का काम जल्द पूरा हो।

राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करेगी भाजपा

2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा गुड़गांव में 18 से 20 मई तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने वाली है। इस कार्यशाला में भाजपा कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.