Move to Jagran APP

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, लोगों ने दुख जताया

रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का शुक्रवार रात उनके आवास पर निधन हो गया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 01:45 AM (IST)
रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, लोगों ने दुख जताया
रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, लोगों ने दुख जताया

नई दिल्‍ली, जेएनएन। रेल मंत्री पीयूष गोयल की मां और वरिष्‍ट भाजपा नेता चंद्रकांता गोयल शुक्रवार रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पीयूष गोयल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें. ॐ शांति।''

loksabha election banner

तीन बार विधायक रहीं चंद्रकांता गोयल 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता विनोद तावडे ने बताया कि चंद्रकांता गोयल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया। चंद्रकांता गोयल आपातकाल के बाद एक कार्यकाल के लिए मुंबई में पार्षद रहीं। बाद में वह तीन बार माटुंगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निर्वाचित हुईं। उनके पति दिवंगत वेद प्रकाश गोयल लंबे समय तक भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री थे।

भाजपा नेताओं और अन्‍य लोगों ने दुख जताया  

पीयूष गोयल के सहयोगियों और तमाम लोगों ने उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय पीयूष गोयल, माता-पुत्र का संबंध इस जगत का सबसे अनुपम नाता है। मातृ-शोक से बड़ा कोई शोक नहीं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पूज्य माता जी की आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने परमधाम में स्थान दें।  दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं. ॐ शांति.'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। पीयूष गोयल जी, माताजी का आशीर्वाद और स्नेह आप और हम सभी लोगों पर सदैव बना रहेगा। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। 

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी की माता चन्द्रकांता गोयल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जनसंघ के समय से चंद्रकांता जी ने वेदप्रकाश गोयल जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। हर भाजपा कार्यकर्ता को चंद्रकांताजी द्वारा जो अपार स्नेह प्राप्त हुआ वो कभी भूल नहीं सकते। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है। इस मुश्किल घड़ी में भगवान उनके समर्थकों को हौसला और परिवार को सम्बल प्रदान करें। ॐ। 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि चंद्रकांता गोयल जी के निधन पर गहरा दुख हुआ।  चंद्रकांता जी तीन बार विधायक रहीं। जिंदगी भर सदा हसमुख रहीं और लोगों को हमेशा प्यार बांटने का काम किया। ॐ शांति."

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा कि पीयूष गोयल भाई... मुझे मुंबई में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला था। वह लोगों की मदद के लिए हमेशा सबसे आगे रहती थी।  उनकी आत्मा को शांति मिले। 

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपने करीबी दोस्त पीयूष गोयल की मां निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हुआ हूं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रकांता जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.