Move to Jagran APP

Indian Citizenship: बीते दशक 21 हजार विदेशियों को मिली भारतीय नागरिकता

लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि बीते एक दशक में कुल 21408 विदेशियों को भारतीय नागरिकता मिली।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 08:26 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 08:26 PM (IST)
Indian Citizenship: बीते दशक 21 हजार विदेशियों को मिली भारतीय नागरिकता
Indian Citizenship: बीते दशक 21 हजार विदेशियों को मिली भारतीय नागरिकता

नई दिल्ली, आइआएनएस। बीते एक दशक में 21 हजार से अधिक विदेशियों ने भारतीय नागरिकता हासिल की है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में इन लोगों को भारतीय नागरिक बनने का अवसर मिला। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में मची गहमागहमी के बीच यह जानकारी सामने आई है।

loksabha election banner

लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि बीते एक दशक में कुल 21,408 विदेशियों को भारतीय नागरिकता मिली। इस प्रश्न में सरकार से यह भी पूछा गया था कि इस अवधि में कितने मुसलमानों को भारतीय नागरिकता दी गई।

राय ने अपने जवाब में कहा कि वर्ष 2010 में 232, 2011 में 435, 2012 में 553, 2013 में 563, 2014 में 617 और 2015 में 15,470 को भारतीय नागरिकता दी गई। इसी तरह 2016 में 1106, 2017 में 817,2018 में 628 और 2019 में 987 को भारत का नागरिक बनने का मौका मिला। राय ने बताया कि इस अवधि में बांग्लादेश सीमा पर बसी 53 बस्तियों को भारत बांग्लादेश सीमा समझौता 2015 के तहत अपने देश में मिलाया गया। इसके चलते 14,864 बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई।

कितने विदेशी मुसलमानों को नागरिकता दी गई के सवाल पर मंत्री ने कहना था कि बिना धार्मिक भेदभाव के सभी वैध आवेदकों को नागरिकता दी गई। इस प्रक्रिया में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। लौटाए गए बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि 2016 में 308, 2017 में 51 और 2018 में 445 लोग लौटाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.