Move to Jagran APP

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सात जून को पदभार ग्रहण करेंगे, नई टीम में शामिल होंगे युवा चेहरे

विष्णु की नई टीम में युवा मोर्चा के नेताओं को शामिल किया जाएगा। इसमें कलेक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति में ओपी चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM (IST)
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सात जून को पदभार ग्रहण करेंगे, नई टीम में शामिल होंगे युवा चेहरे
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सात जून को पदभार ग्रहण करेंगे, नई टीम में शामिल होंगे युवा चेहरे

रायपुर, स्टटे ब्यूरो। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सात जून को पदभार ग्रहण करेंगे। विष्णु की नई टीम में युवा मोर्चा के नेताओं को शामिल किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और कलेक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति में ओपी चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। इससे पहले युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव को प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिली थी। इसके साथ ही तीन विधायकों और दो सांसदों को टीम विष्णु में जगह मिल सकती है।

loksabha election banner

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में कोरोना मरीज बढ़ने से बेड़ के इंतजाम की चिंता

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 17 मरीज नए मरीज मिलने के साथ ही संभागीय कोविड हॉस्पिटल में अब महज दो बेड ही खाली बचे हैं। मौजूदा स्थिति में 76 बिस्तर भर चुके हैं। इसके अलावा 22 बिस्तर वेंटिलेटर सुविधा के हैं। ऐसे में अब नए संक्रमितों को भर्ती करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह सिम्स का आइसोलेशन वार्ड संदेही मरीजों से भर गया है। इधर, लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसमें कई बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले मरीज हैं। इससे कम्युनिटी संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

बेंगलुरु से चार्टड फ्लेन से रायपुर पहुंचे 180 श्रमिक

नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु और हैदराबाद के पूर्व छात्रों के संगठन की मदद से छत्तीसगढ़ के 180 श्रमिक व उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार को चार्टड फ्लेन से रायपुर पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को 179 श्रमिक आ चुके हैं। भावुक श्रमिकों ने कहा कि आसमान से सफर करने का रोमांच तो है लेकिन रोजी-रोटी छोड़ कर आने की चिंता भी सता रही है। वहां काम बंद हो जाने से लौटने को मजबूर हुए। भला हो छात्रों का, जिन्होंने भेजने के लिए हम लोगों से संपर्क किया।

छत्तीसगढ़ सरकार अब भी रोज एक लाख लोगों नि:शुल्क खिला रही खाना

राज्य में लॉकडाउन लागू होने के बाद से छत्तीसगढ़ सरकार रोज करीब एक लाख जस्र्रतमंदों को खाना खिला रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में अब तक 88 लाख से अधिक लोगों को भोजन और खाद्यान्न् उपलब्ध कराया गया है। इस वक्त सबसे ज्यादा जांजगीर-चांपा जिले में नि:शुल्क सहायता दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में किसानों ने केंद्र के ठेका खेती के खिलाफ खोला मोर्चा

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने ठेका खेती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में 10 जून को राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन होगा। सभा का कहना है कि कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के नाम पर कृषि क्षेत्र में मंडी कानून को खत्म करने, ठेका खेती को कानूनी दर्जा देने और खाद्यान्न् को आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे से बाहर करने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया जाएगा।

पीएससी चेयरमैन ने संभाली कमान, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम एक सप्ताह में

पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। सोनवानी ने पहली बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि पीएससी 2019 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम एक सप्ताह में जारी किए जाएं। पीएससी परीक्षा का सत्र कोरोना संकट के कारण तीन महीने लेट चल रहा है। जून में मुख्य परीक्षा का समय तय किया गया था, जो अब अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है।

नई पीढ़ी सीख रही वो बांस गीत, जो हबीब तनवीर के नाटकों का पार्श्वगीत बनता रहा

लॉकडाउन-1 से लेकर अनलॉक-1 के बीच लोगों के कदम घरों की देहरी पर ही ठिठके रहे। इसका भरपूर फायदा लोगों ने अपने शौक पूरा करने में उठाया। संगीत के शौकीन लोग जो अपनी पेशागत व्यस्तता के चलते रियाज के लिए समय नहीं निकाल पाते थे, उन लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर हाथ आजमाया। कोटा विकास खंड के ग्राम मचगवां में युवा पीढ़ी बांस गीत सीख रही है, जिसमें त्योहारों के गीतों को स्वर दिया जाता है। कोरोना काल में सोशल मीडिया में यह छाया हुआ है। यह वही बांस गीत है जो प्रख्यात रंगकर्मी हबीब तनवीर के नाटकों का पार्श्वगीत बनता रहा है।

सरगुजा के रामगिरी पर्वत के गुफा द्वार पर बैठकर महाकवि कालिदास ने लिखा 'मेघदूतम"

महाकवि कालिदास की कालजयी रचना और विश्व के संभवत: प्रथम दूतकाव्य "मेघदूतम' की रचना आषाढ़ के पहले दिन ही शुरू हुई थी। मान्यता है कि अल्कापुरी के नरेश कुबेर ने किसी बात पर कुपित होकर यक्ष को अपनी पत्नी से एक वर्ष तक पृथक प्रवास का दंड दिया था। इस पर यक्ष इस दंड को भोगने के लिए यहां रामगिरी कि पहाड़ियों में आ गए थे। यहीं उन्होंने विरह काल बिताया था। आषाढ़ के पहले आसमान में काले मेघों को उमड़ते देख यक्ष अपनी प्रेयसी की याद में अत्यंत व्याकुल हो उठा। उन्होंने इन्हीं मेघों के माध्यम से अपना विरह संदेश यक्षिणी तक पहुंचाया। कालिदास ने इस कथानक पर मेघदूतम काव्य की रचना की। तमाम आधुनिक शोध प्रबंधों और इतिहासकारों के अध्ययन में लगभग तय बात साबित हो गई है कि कालिदास ने सरगुजा संभाग के रामगिरी पर्वत के गुफा द्वार पर बैठकर ही मेघदूतम को लिखा था। गुफा में एक प्राचीन रंगशाला भी है और माना जाता है कि यह विश्व का प्रथम नाट्य मंचन भी यहीं हुआ था। यही कारण है कि नाट्यशास्त्र के प्रणेता भरत मुनि का भी इस स्थान से संबंध जोड़ा जाता है। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के प्रथम दिन यहां के लोग मेघों की पूजा भी करते हैं।

अप्रैल-मई के कोयला उत्पादन लक्ष्य से पीछे कोल इंडिया

चालू वित्तीय वर्ष के दो माह अप्रैल-मई के टारगेट को पूरा करने में कोल इंडिया सफल नहीं रहा। सहयोगी कंपनियां भी सौ फीसद उत्पादन से पीछे चल रही हैं। कोल इंडिया लिमिटेड की सबसे बडी कंपनी साउथ ईस्ट कोल फील्ड लि. ने भी अपने उत्पादन से निराश किया है। कोल इंडिया को चालू वित्तीय वर्ष के दो माह में 98.6 मिलियन टन का टारगेट पूरा कर लेना था, लेकिन यह आंकडा 81.8 मिलियन टन पर ही सिमट गया है। एसईसीएल को 26.7 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना था, लेकिन कंपनी ने केवल 18.4 मिलियन टन कोयला खनन किया है। वहीं दूसरी कंपनी एमसीएल को 173 मिलियन टन का टारगेट दिया गया है। दो माह में कंपनी को 24.9 मिलियन टन उत्पादन करना था, जो 22.7 मिलियन टन ही किया गया है।

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के पांच गांव गरीबी उन्मूलन के पायलट प्रोजेक्ट में

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गरीबी उन्मूलन के लिए पांच पायलट प्रोजेक्ट में लिए गए हैं। जिले के ग्राम जावंगा, पनेड़ा, कारली, टेकनार और हारम में परिवारों का सर्वे शुरू हो गया है। सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। दंतेवाड़ा से गरीबी उन्मूलन को राज्य सरकार ने अपने टॉप एजेंडे में रखा है। सीएम ने कुछ माह पहले की थी इसकी घोषणा की थी।

दुष्कर्म का दोषी कैदी फरार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर उप जेल में दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा होने पर कैद किया गया है। कैदी शुक्रवार को बीमारी के बहाने जिला अस्पताल पहुंचा और चकमा देकर फरार हो गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

कोरोना मीटर छत्तीसगढ़

नए केस-         40

एक्टिव केस-  605

कुल केस-     813

ठीक हुए-     206

मौत-             02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.