Move to Jagran APP

दिल्ली में दफनाया गया जॉर्ज फर्नांडिस की अस्थियों को, मौजूद थे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

जॉर्ज फर्नांडिस राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उन्होंने समता पार्टी की स्थापना की थी।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 07:52 PM (IST)
दिल्ली में दफनाया गया जॉर्ज फर्नांडिस की अस्थियों को, मौजूद थे बिहार के सीएम नीतीश कुमार
दिल्ली में दफनाया गया जॉर्ज फर्नांडिस की अस्थियों को, मौजूद थे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी  उनकी अस्थियों को शुक्रवार को दिल्ली के पृथ्वीराज रोड कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। 

loksabha election banner

इससे पहले पत्नी लैला कबीर ने बुधवार को ही कह दिया था कि अंतिम संस्कार के बाद फर्नांडिस की अस्थियों को अगले दिन पृथ्वीराज रोड कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को फर्नांडिस की अस्थियों को पूरे रीति रिवाज के साथ दफनाया गया। 

इससे पहले बुधवार को फर्नांडिस के आवास पंचशील पार्क स्थित ‘शांति निवास’ पर शोकाकुल परिजनों से मिलने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। बता दें कि पूर्व रक्षा मंत्री का मंगलवार को निधन हो गया था।  बता दें कि जॉर्ज फर्नांडिस राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उन्होंने समता पार्टी की स्थापना की थी। रक्षा मंत्री के अलावा वे संचार मंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि जैसे अहम मंत्रालयों का भी कार्यभार संभाल चुके थे।

जॉर्ज फर्नांडिस चौदहवीं लोकसभा में मुजफ्फरपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वे 1998 से 2004 तक की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केन्द्रीय सरकार में रक्षा मंत्री थे। वे 1967 से 2004 तक 9 लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने।

ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने 1974 में रेलवे में हड़ताल कराई। 1975 में इमरजेंसी के दौरान उस समय पीएम रहीं इंदिरा गांधी को चुनौती दी। इसके बाद 1976 में उन्हें बड़ौदा डायनामाइट केस में गिरफ्तार कर लिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.