Move to Jagran APP

History Sheeter Vikash Dubey: कुमार विश्वास ने किया ट्वीट- अफ़सरशाही व सत्ता के घालमेल का उत्पाद है विकास दुबे

History Sheeter Vikash Dubey कुमार विश्वास ने अपने ताजा ट्वीट में कुख्यात विकास दुबे को राजनीति अफ़सरशाही व सत्ता के कलंकित घालमेल का अनवरत उत्पाद बताया है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 02:49 PM (IST)
History Sheeter Vikash Dubey: कुमार विश्वास ने किया ट्वीट- अफ़सरशाही व सत्ता के घालमेल का उत्पाद है विकास दुबे
History Sheeter Vikash Dubey: कुमार विश्वास ने किया ट्वीट- अफ़सरशाही व सत्ता के घालमेल का उत्पाद है विकास दुबे

नई दिल्ली/गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। History Sheeter Vikash Dubey:  अपने तीखे कटाक्ष के जरिये राजनीतिक और सामाजिक विद्रूताओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए मशहूर देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने में देरी पर तंज सका है। कुमार विश्वास ने अपने ताजा ट्वीट में सत्ता और पुलिस प्रशासन को घेरते हुए कुख्यात विकास दुबे को राजनीति, अफ़सरशाही व सत्ता के कलंकित घालमेल का अनवरत उत्पाद बताया है। इस ट्वीट में उन्होंने वर्तमान के साथ पिछली सरकारों को भी कटघरे में खड़ा किया है।

loksabha election banner

कुमार विश्वास ने विकास दुबे की गिरफ्तार के कुछ घंटे बाद बृहस्पतिवार को ट्वीट किया- 'राजनीति, अफ़सरशाही व सत्ता के कलंकित घालमेल का अनवरत उत्पाद है #VikashDubey ! पिछले 7 दिनों में 27 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश की निर्वाचित सरकार और उसकी पुलिस को इस शख़्स ने जिस तरह से बेनक़ाब करके नचाया है उससे साफ़ है कि अपराधियों और सरकारों के गठबंधन से उप्र न आज़ाद था न है।' यह आम अवधारणा है कि सत्ता और अपराधियों का गठजोड़ हमेशा से रहा है और इसके जरिये राजनीतिक दल अपने-अपने हित साधते रहे हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कानुपर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपित हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। कानपुर के बिकरू में हुए शूटआउट के मुख्य आरोपित विकास दुबे उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक, गैंगस्टर विकास दुबे मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। विकास के दो साथियों बिट्टू और सुरेश को भी गिरफ्तार किया गया है। 

इससे पहले बुधवार देर रात विकास दुबे के एक और करीबी प्रभात मिश्रा को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में प्रभात ने भागने की कोशिश की, इस पर जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.