MyGov पोर्टल के छह साल हुए पूरे, मोदी सरकार ने शासन सहभागिता का बताया मंच
मायगव(MyGov) पोर्टल ने कहा कि कम समय में यह प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण नीतियों और शासन के मुद्दे पर नागरिकों को अपने साथ जोड़ने में सफल रहा है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। मायगव(MyGov) मंच के रविवार को छह साल पूरे हो गए। इसका उद्देश्य लोगों को सरकार से जोड़कर सशक्त बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह वर्षो को चिह्नित करते हुए कहा कि यह एक उल्लेखनीय मंच के रूप में उभरा है, जो सहभागी शासन का जश्न मनाता है। उन्होंने कहा कि मायगव मंच एक अनूठी और अग्रणी पहल है, जिसमें आम नागरिक बड़े पैमाने पर शामिल होते हैं। 26 जुलाई, 2014 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस प्लेटफॉर्म को लांच किया गया था।
मायगव(MyGov) का विचार भारत के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन में योगदान करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये सरकार को आम लोगों के करीब लाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, आज मायगव के छह साल पूरे हो रहे हैं। मैं देशभर के उन लोगों की सराहना करता हूं, जिन्होंने इसे अपनी सक्रिय भागीदारी से समृद्ध किया है। यह शासन में सहभागिता के एक उल्लेखनीय मंच के रूप में उभरा है। अपना योगदान इसी तरह जारी रखें।
मायगव पोर्टल ने कहा है कि कम समय में यह प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण नीतियों और शासन के मुद्दे पर नागरिकों को अपने साथ जोड़ने में सफल रहा है। इनमें गंगा सफाई अभियान, लड़कियों की शिक्षा, कौशल विकास जैसे मुद्दे गिनाए जा सकते हैं।
बता दें कि माइगोव वेबसाइट भारत सरकार की वेबसाइट है। जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से संचालित की जाती है। इस वेबसाइट का मोबाइल एप भी है, जिसे यूजर काफी इस्तेमाल करते हैं।
mAadhaar: केंद्र सरकार की तरफ से हर बुनियादी चीज के लिए आधार अनिवार्य किया जा रहा है। आधार की बढ़ती जरूरतों के बीच एम आधार एप आपके बड़े काम आ सकता है। एप में QR कोड के जरिए यूजर्स आसानी से अपनी आधार से जुड़ीं जानकारी शेयर कर सकते हैं।
BHIM: भीम एप का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है। ये एक पेमेंट एप है। इस एप की मदद से आप मनी ट्रांसफर और कई तरह की पेमेंट कर सकते हैं।