Move to Jagran APP

'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बन गई है कांग्रेस: मुख्तार अब्बास

दुश्मनों का साथ देने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी को पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला बताया।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 12:06 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 12:06 PM (IST)
'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बन गई है कांग्रेस: मुख्तार अब्बास
'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बन गई है कांग्रेस: मुख्तार अब्बास

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर दुश्मनों को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर पर निशाना साधते हुए कहा, ' जब देश का सुरक्षा बल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा हो। उस वक्त आप दुश्मनों को ऑक्सीजन देने वाली हरकतें कर रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी सिमटती जा रही है। आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी 'पप्पू का घोंसला और परिवार का चोंचला' बनकर रह गई है।'

loksabha election banner

कांग्रेस के नेताओं को बता चुके हैं 'फिसड्डी'

इससे पहले भी कांग्रेस पर हमलावर रुख अपनाते हुए नकवी ने कहा था कि एक ओर सीमा पर सेना के जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपनी घटिया राजनीति से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस के नेताओं को फिसड्डी बताते हुए उन्हों कहा था कि इस पार्टी के लोग देश को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

आपदा को अराजकता में बदलने की है कांग्रेस की कोशिश

कांग्रेस पर नकवी ने 'आपदा को अराजकता' में बदलने का आरोप लगाया था और कहा था कि देश 'टिड्डियों और हारे हुए लोगों' से परेशान है। उन्होंने कहा, 'आपदा की इस घड़ी में, टिड्डियों और हारे हुए लोगों ने परेशान कर दिया है। दोनों से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। एक ओर जहां टिड्डियां फसलों के लिए खतरनाक है, वहीं दूसरी ओर हारे हुए लोग देश में असंतोष पैदा कर रहे हैं। पूरा देश आपदा को अवसर में बदलने में लगा है और कांग्रेस आपदा को अराजकता में बदलने की पुरजोर कोशिश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.