Move to Jagran APP

MP Cabinet Expansion: शिवराज कैबिनेट का विस्तार कल, मंत्रिमंडल में ये हो सकते हैं शामिल

MP Cabinet Expansion सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज राज्यपाल शपथ ग्रहण करेंगे और कल मंत्रिमंडल शपथ लेगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 03:00 PM (IST)
MP Cabinet Expansion: शिवराज कैबिनेट का विस्तार कल, मंत्रिमंडल में ये हो सकते हैं शामिल
MP Cabinet Expansion: शिवराज कैबिनेट का विस्तार कल, मंत्रिमंडल में ये हो सकते हैं शामिल

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट का 2 जुलाई को विस्तार होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज राज्यपाल शपथ ग्रहण करेंगे और कल मंत्रिमंडल शपथ लेगा।  भाजपा सूत्रों के मुताबिक, दूसरे विस्तार में लगभग 25 मंत्री शपथ ले सकते हैं। फिलहाल कैबिनेट में सीएम सहित छह मंत्री हैं। मप्र में कुल 35 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा जा सकता है। 

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के शिवराज मंत्रिमंडल में इस बार कई पुराने चेहरे दिखाई नहीं देंगे। कई दिनों से चली आ रही सत्ता-संगठन की कवायद के बाद कई कद्दावर विधायकों के नाम संभावित मंत्रियों की सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं कई नए चेहरे कैबिनेट में पहली बार शामिल किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से भाजपा सत्ता में पीढ़ी परिवर्तन की शुरुआत का संदेश देने जा रही है। फिलहाल पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती भी यही है कि जिनका नाम कैबिनेट की सूची से बाहर हुआ है, उन्हें कैसे मनाया जाए। प्रदेश संगठन ने इसकी कवायद भी प्रारंभ कर दी है। सभी लोगों को बुलाकर संगठन के नेता समझा रहे हैं।

इन पर चल रहा मंथन

जिन विधायकों को मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में शपथ दिलाई जानी है, उनमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, गिरीश गौतम, रामखिलावन पटेल, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, चेतन्य कश्यप, मोहन यादव, विष्णु खत्री, उषा ठाकुर, प्रेम सिंह पटेल, अरविंद भदौरिया, हरीशंकर खटीक, अशोक रोहाणी और नंदिनी मरावी आदि को लेकर कई दौर की बातचीत हुई है। रामेश्वर शर्मा भी दौड़ में बने हुए हैं।

सिंधिया कोटे से नौ मंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से जिन लोगों के नाम अंतिम चरण में पहंुचे हैं, उनमें इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसौदिया, बिसाहूलाल सिंह, एदल सिंह कंषाना, राजव‌र्द्घन सिंह दत्तीगांव के साथ रणवीर जाटव का नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.