Move to Jagran APP

MP Politics: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, सरकार गिराने के लिए विधायकों ने लिए 25 से 35 करोड़ रुपये

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार गिराने में खरीद-फरोख्त किए जाने का आरोप लगाया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 07:02 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 07:02 AM (IST)
MP Politics: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, सरकार गिराने के लिए विधायकों ने लिए 25 से 35 करोड़ रुपये
MP Politics: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप, सरकार गिराने के लिए विधायकों ने लिए 25 से 35 करोड़ रुपये

रायसेन, जेएनएन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार गिराने में खरीद-फरोख्त किए जाने का आरोप लगाया है। रायसेन में सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक-एक बागी विधायक ने 25 से 35 करोड़ रुपये तक लिए है।

loksabha election banner

रायसेन में मीडिया से चर्चा में दिग्विजय ने कहा कि सांची क्षेत्र की जनता ने डॉ. प्रभुराम चौधरी को चुनाव जिताया और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया, लेकिन वे खरीद-फरोख्त में शामिल होकर भाजपा में शामिल हो गए। पूछिए डॉ. चौधरी से क्या उन्होंने रुपये नहीं लिए। मेरा दावा है एक-एक विधायक ने 25 से 35 करोड़ रपये लेकर कांग्रेस की सरकार गिराई है। यदि डॉ. चौधरी ने रपये नहीं लिए हैं तो वे खुलकर बयान दें। अगर डॉ. चौधरी की सरकार में सुनी नहीं जा रही थी तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री कमल नाथ से लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक शिकायत क्यों नहीं की। सोमवार को दिग्विजय सिंह रायसेन जिले के सांची क्षेत्र के दौरे पर थे। सांची सीट पर भी उपचुनाव होना है।

वीडियो किसने एडिट किया, इसकी जांच हो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथित वीडियो से छेड़छाड़ कर ट्विटर पर जारी करने के मामले में अपने खिलाफ एफआइआर दर्ज होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि वायरल ऑडियो-वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही है। उन्होंने कहा कि वीडियो को एडिट किसने किया, इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही सवाल किया कि जिस प्रकार से राहुल गांधी और मेरे वीडियो एडिट किए गए थे, क्या उसकी भी जांच होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि मेरे अब तक के राजनीतिक करियर में मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने में भाजपा कभी पीछे नहीं रही, लेकि न कभी सफल नहीं हो सकी। अब यह लोग कु छ भी आरोप लगाने लगे हैं।

कमल नाथ ने कहा-भाजपा गलत परंपरा को जन्म दे रही

दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआइआर की पूर्व मुख्यमंत्री तथा मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने निंदा की है। उन्होंने कहा है कि अगर वीडियो एडिट है तो उसे बनाने वाले पर कार्रवाई होना चाहिए।दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस समझ से परे है। कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन भाजपा प्रदेश में गलत परंपरा को जन्म दे रही है।

अपने कर्मो से गिरी कांग्रेस की सरकार : शिवराज

उधर, सोमवार को रायसेन जिले में ही भाजपा के प्रचार का बिगुल फूंकने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को हमने नहीं गिराया, बल्कि यह तो खुद अपने कर्मो से गिरी है। कांग्रेस के विधायकों को जब अपने क्षेत्र के कामों के लिए ही परेशान होना पड़ा और सरकार का भ्रष्टाचार चरम पर था तब सरकार से ही तंग आकर कांग्रेस के विधायकों ने कमल नाथ सरकार को गिराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.