Move to Jagran APP

सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस आलाकमान पर साधा निशाना, बोले- सर्कस जैसी बन गई है पार्टी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीते दिन कांग्रेस द्वारा कार्यसमिति की बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। हालांकि एक बार फिर से पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव अगले साल सितंबर-अक्टूबर के लिए टाल दिया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 08:45 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 09:13 AM (IST)
सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस आलाकमान पर साधा निशाना, बोले- सर्कस जैसी बन गई है पार्टी
अध्यक्ष तलाश रही कांग्रेस पर शिवराज सिंह चौहान का तंज, बोले- पार्टी बन चुकी है सर्कस

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीते दिन कांग्रेस द्वारा कार्यसमिति की बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। हालांकि, एक बार फिर से पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव अगले साल सितंबर-अक्टूबर के लिए टाल दिया। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्कस बन गई है।

loksabha election banner

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है। राहुल गांधी कहते हैं कि मैं अध्यक्ष नहीं हूं। लेकिन मुख्यमंत्री (अमरिंदर सिंह) हटाना होता है तो हटा देते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी खासी पंजाब की सरकार चल रही थी। राहुल गांधी ने कैप्टन को ही निपटा दिया। शिवराज सिंह ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री पद से कैप्टन को हटाकर चन्नी को बैठा दिया गया। और सिद्धू तो उस तरह ही हैं कि हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे।

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस में फिफ्टी-फिफ्टी चल रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 'फिफ्टी-फिफ्टी' चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमलनाथ तक सिमट गयी है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और स्टार प्रचारक सभी पदों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ काबिज हैं या रहे हैं। एक दूसरे नेता हैं तो वे हैं नकुलनाथ। प्रदेश कांग्रेस में अपने लोगों को ही निपटाने का कार्य चल रहा है। खंडवा संसदीय उपचुनाव में वरिष्ठ नेता अरुण यादव को टिकट नहीं दिया गया। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने ही यादव के पिता सुभाष यादव (दिवंगत) को एक समय मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.