मध्य प्रदेश: राज्यसभा के लिए मतदान करने वाले BJP विधायक कोरोना संक्रमित
मध्य प्रदेश से भाजपा विधायक जिन्होंने शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में मतदान किया था। उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। राज्यसभा के लिए 19 जून को विधायकों ने अपना- अपना मतदान किया। अब जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जवाद विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को हुए मतदान में उन्होंने भाग लिया था।
ये जानकारी सामने आने के बाद से हंगामा मच गया है। अब राज्यसभा चुनाव के दौरान उनके संपर्क में कौन-कौन आया है उन सभी व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि सकलेचा का निवास क्षेत्र पहले से ही कंटेनमेंट क्षेत्र बना हुआ है। पिछले कुछ समय से वह अपने फॉर्म हाउस में ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कई लोगों से मिले थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान वह कई लोगों से मिले थे। इतना ही नहीं राज्यसभा चुनाव से पहले हुई भाजपा की बैठक में शरीक हुए थे।
खबरों के अनुसार, जब से विधायक के कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है तब से विधानसभा सचिवालय ने राज्यसभा चुनाव में हुए मतदान की फुटेज निकालने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि विधायक शुक्रवार को वोटिंग से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक के साथ-साथ डिनर पार्टी में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा कई भाजपा विधायक इस दौरान उनसे संपर्क में भी आए थे। उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के चलते ही शुक्रवार सुबह मंदसौर विधायक विधायक देवी सिंह ,यशपाल सिंह सिसोदिया,धाकड और दिलीप मकवाना ने जेपी अस्पताल पहुंच कर अपना टेस्ट कराया।
जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में इस वक्त कोरोना वायरस के 3 लाख 60 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, लगातार संक्रमितों के ठीक होने का दर भी बढ़ता जा रही है।