Move to Jagran APP

संसद का मानसून सत्र कल से शुरू, सोनिया देर से होंगी शामिल, कई पार्टियों के सांसद नहीं आएंगे

कई दौर की समीक्षा बैठकों और कोविड-19 को लेकर विस्तृत प्रोटोकॉल बनाने के बावजूद कई सांसद संसद के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहेंगे।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 03:01 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 03:01 PM (IST)
संसद का मानसून सत्र कल से शुरू, सोनिया देर से होंगी शामिल, कई पार्टियों के सांसद नहीं आएंगे

 नई दिल्ली, एजेंसियां। कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच संसद का महत्वपूर्ण मानसून सत्र कल यानि14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार का सत्र कई मायनों में अलग है। इस बार संसद के दोनों सत्र अलग-अलग समय पर होंगे। इसके अलावा संसद के भीतर कई तरह के नियमों का सांसदों को पालन करना होगा। हालांकि, कई सांसद इस बार संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं होंगे। इसमें कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का ना  भी शामिल है, जो कुछ दिनों तक संसद के सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगी। 

loksabha election banner

सोनिया गांधी के साथ राहुल भी अमेरिका रवाना

शनिवार को सोनिया अपनी वार्षिक चिकित्सा जांच के लिए अमेरिका रवाना हो गई। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। सोनिया के कम-से-कम दो सप्ताह बाद देश लौटने की संभावना है। हालांकि, राहुल अगले कुछ दिनों में ही लौट आएंगे। राहुल के लौटने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां का साथ देने अमेरिका रवाना होंगी। कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल को मंजूरी देने के बाद सोनिया विदेश रवाना हुई हैं। पार्टी अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वरिष्ठ नेता मानसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में फैसला करेंगे।

तृणमूल के सात और भाजपा के दो सांसद मानसून सत्र में नहीं लेंगे भाग

कई दौर की समीक्षा बैठकों और कोविड-19 को लेकर विस्तृत प्रोटोकॉल बनाने के बावजूद कई सांसद संसद के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहेंगे। तृणमूल कांग्रेस के सात सांसदों ने संसद सत्र में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। इनमें राज्यसभा के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर राय भी शामिल हैं। बेलगावी से भाजपा के सांसद और रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को शनिवार को ही पणजी के एक अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसलिए इन दोनों नेताओं के भी संसद सत्र में शामिल होने की संभावना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.