Move to Jagran APP

ओडिशा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम

भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भाजपा कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:40 AM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 02:13 PM (IST)
ओडिशा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम
ओडिशा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम

सुंदरगढ़, पीटीआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कहा कि ओडिशा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ओडिशा की जनसभा में कहा कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी। पीएम मोदी ने राज्य में अपनी चुनावी रैली पहले एक ट्विटर पोस्ट में कहा, 'ओडिशा के चुनाव परिणाम पूरे देश को हैरान कर देंगे। भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ चुनाव जीतेगी। ओडिशा की जनता बीजद और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देगी।'

loksabha election banner

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।

पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं है और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। कईं पार्टियां पैसों से बनी हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी है। मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं। उनके परिश्रम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। और अब उनके ही परिश्रम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है

आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। देश को कांग्रेस और उससे निकली हुई पार्टियों के सामने एक मजबूत विकल्प देने का काम भाजपा ने किया है, भाजपा युवा भारत की पार्टी है। अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज जब मैं ओडिशा आया हूं, तो मैं देख रहा हूं की चाहे केंद्र हो या राज्य यहां कमल खिलना तय है। क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की BJD सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है।

पीएम मोदी ने कहा, झारखंड के हर कोने तक विकास पहुंचा है। अब, वहां के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। अब उनके पास अपने राज्य में आजीविका कमाने के लिए विकल्प हैं। ऐसी स्थिति तभी संभव होती है जब राज्य और केंद्र में समान सरकारें होती है। BJD सरकार केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता के पहुंचाने के कार्यान्वयन, आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज करवाने में बाधा डाली है। जिससे यह दिखाई दे रहा है कि इनके इरादे बुरे और संदेहास्पद हैं। हमारी सरकार की सुविचारित नीतियां और अच्छे इरादे हैं। जिसके चलते हमने गरीबों, वंचितों और समाज के सबसे कमजोर तबके के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है।

पीएम मोदी ने कहा, स्वतंत्र मीडिया की बात करने वालों ने 6 महीने से राफेल के सम्बन्ध में झूठ बोलने वालों से एक सवाल नहीं पूछा। बीते 10 दिनों में नामदारों के ऊपर सबूतों के साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन उनसे एक सवाल नहीं पूछा गया और एक प्रधानमंत्री से झूठे आरोपों के लिए सवाल पूछे जाते हैं।

सोनेपुर में भी बीजद और कांग्रेस पर हमलावर रहे पीएम मोदी 
ओडिशा के सोनेपुर में देश का प्रधानसेवक होने के साथ ही मैं बनारस का सांसद भी हूं और इसलिए इस स्थान से मुझे विशेष लगाव है, क्योंकि स्वर्णपुर और बनारस दोनों ही महादेव की नगरी हैं। ओडिशा का विश्वास तब बढ़ता है जब झारसागुड़ा का एयरपोर्ट बन जाता है। बालांगीर-बिचुपल्ली रेलवे लाइन जैसे प्रोजेक्ट बनते हैं। ओडिशा का विश्वास तब बढ़ता है जब यहां सिर्फ रेलवे के विकास के लिए 5 वर्ष पहले की तुलना में 5 गुना पैसा लगता है। 

असल में कांग्रेस और BJD को गरीबी में अपनी राजनीतिक फसल दिखती है। यही कारण है कि ओडिशा सहित देश के एक बड़े हिस्से को इतने दशकों तक बदहाली में जीने के लिए मजबूर रखा गया। कांग्रेस ऐसी नीतियां देश में लागू करना चाहती है जिससे चौतरफा महंगाई बढ़ेगी, आपकी रसोई का खर्च बेतहाशा बढ़ जाएगा, गैस की कीमत बढ़ जाएगी, केरोसीन तेल की कीमत बढ़ जाएगी। कांग्रेस की चली तो राशन की दुकान पर आपको जो सस्ता चावल और गेहूं मिलता है, वो भी कई गुना ज्यादा कीमत पर मिलेगा। इतना ही नहीं, अब तो कांग्रेस के नेता खुलेआम देश के करोड़ों लोगों को स्वार्थी बताते कह रहे हैं कि टैक्स बढाया जाएगा।

ओडिशा के सोनेपुर में कांग्रेस और बीजद पर हमला बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, दरअसल कांग्रेस और बीजद गरीबों का इस्तेमाल राजनीति के लिए करते हैं। यही कारण है कि ओडिशा सहित भारत का एक बड़ा हिस्सा इतने दशकों से भारी गरीबी में था, तब इस स्थिति का माओवादियों ने दुरुपयोग किया था। सोनेपुर में पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव तय करेगा हिंदुस्तान के हीरो मज़बूत होंगे फिर फिर पाकिस्तान के प्यारे मजबूत होंगे। ये चुनाव तय करगे के हमारे जवानो, किसानो और नौजावनो को सम्मान मिलेगा ये फिर टुकड़े-टुकड़े करने वालों की आवाज गूंजेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.