Move to Jagran APP

मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी, अमित शाह और बिपिन रावत सहित दिग्गजों ने जताया दुख

मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिगग्ज नेताओं ने दुख जताया। फ्लाइंग सिंह कहे जाने वाले महान धावक मिल्खा सिंह के निधन के बाद पूर देश दुखी है। बीत रात चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पातल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 08:58 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 12:41 PM (IST)
मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, PM मोदी, अमित शाह और बिपिन रावत सहित दिग्गजों ने जताया दुख
मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, , PM मोदी, अमित शाह सहित दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली, जेएनएन। फ्लाइंग सिंह कहे जाने वाले महान धावक मिल्खा सिंह के निधन के बाद पूरा देश दुखी है। बीत रात चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पातल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि इसी हफ्ते उनकी पत्नी ने भी कोरोना से लड़ाई में दम तोड़ दिया था। अब मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और जनरल बिपिन रावत  सहित दिगग्ज नेताओं ने दुख जताया।

loksabha election banner

राष्ट्र्पति रामनाथ कोविन्द ने जताया दुख

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट करते हुए लिखा,' 'स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है, उनके संघर्षों की कहानी उनके चरित्र की ताकत भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी, उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा -महान खिलाड़ी को खो दिया

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए महान धावक मिल्खा सिंह के निधन दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया। जिन्होंने देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया, जो अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने उन्हें लाखों लोगों का प्रिय बना दिया। उनके निधन से आहत हूं।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,'फ्लाइंग सिख, महान धावक मिल्खा सिंह जी के दुखद देहांत पर देश शोक मना रहा है। वे विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। देश उन्हें भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद रखेगा।

भारत के चीफ ऑफ डिफ़ेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर जताया है। उन्होंने कहा,' मैं फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न हों वह हमेशा सफल होने के अपने दृढ़ संकल्प के कारण हम सभी के लिए एक प्रेरणा थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.