Move to Jagran APP

#MeToo: पल्लवी बोलीं- नहीं थी आपसी सहमति, झूठ बोल रहे हैं अकबर, जारी रहेगी लड़ाई

पत्रकार पल्लवी गोगोई ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि एमजे अकबर के साथ कोई आपसी संबंध नहीं थे, सच्चाई की लड़ाई जारी रखूंगी।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 11:10 AM (IST)
#MeToo: पल्लवी बोलीं- नहीं थी आपसी सहमति, झूठ बोल रहे हैं अकबर, जारी रहेगी लड़ाई
#MeToo: पल्लवी बोलीं- नहीं थी आपसी सहमति, झूठ बोल रहे हैं अकबर, जारी रहेगी लड़ाई

नई दिल्ली, जेएनएन। #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपों से घिरे पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप पर अपना बचाव करते हुए एमजे अकबर ने कहा कि संबंध सहमति से बने थे। हालांकि उनके इस बयान के बाद पल्लवी का एक और स्टेटमेंट सामने आया है। जिसमें उन्होंने आपसी सहमति वाले अकबर के बयान को झूठा बताया है।

loksabha election banner

ट्विटर पर अपना बयान पोस्ट करते हुए पल्लवी गोगोई ने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप बिल्कुल सही हैं।उन्होंने लिखा, 'कल वॉशिंगटन पोस्ट ने मेरा लेख छापा था, जिसमें मैंने एमजे अकबर पर शारीरिक शोषण, मौखिक और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उस वक्त मैं 20 की उम्र में थी, एक महात्वाकांक्षी पत्रकार और उस अखबार में काम करती थी, जिसे (एमजे अकबर) हेड कर रहे थे। उन्होंने जो कुछ भी मेरे साथ और अन्य महिला पत्रकारों के साथ किया (जो साहस के साथ सामने आईं), उसकी जिम्मेदारी लेने की बजाय वे मामले में सफाई देने में जुटे हैं। वे कह रहे हैं कि जो भी संबंध थे वे आपसी सहमति से थे, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक रिश्ता जहां आप अपनी पावर का दुरुपयोग करते हैं, वो सहमति से नहीं हो सकता। मैं अपने प्रकाशित लेख में लिखे एक-एक शब्दों पर अब भी कायम हूं।'

'सच की लड़ाई जारी रखूंगी'
उन्होंने आगे कहा कि मैं सच की लड़ाई जारी रखूंगी, जबतक झूठ का पर्दा बेनकाब नहीं हो जाता। उन्होंने लिखा, 'मैं अपनी सच्चाई बोलना जारी रखूंगी ताकि अन्य महिलाओं (जिनका यौन उत्पीड़न हुआ है) को भी पता चले कि उनके लिए आगे आना और अपनी सच्चाई को भी बोलना कितना ठीक है।'

आपसी सहमति से बने संबंध : एमजे अकबर
बता दें कि पत्रकार पल्लवी गोगोई के आरोपों पर एमजे अकबर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि दुष्कर्म के आरोप बिल्कुल झूठे हैं। पल्लवी से उनके संबंध आपसी सहमति से बने थे। अकबर ने कहा, 'साल 1994 में पल्लवी गोगोई और मेरे बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे, जो कई महीनों तक चला। इन संबंधों की वजह से मेरे पारिवारिक रिश्तों में तल्खी आने लगी। इस वजह से हमनें संबंधों को खत्म करने का फैसला किया।'

अकबर की पत्नी ने भी किया बचाव
वहीं, एमजे अकबर की पत्नी मल्लिका अकबर ने अपने पति का बचाव किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि मीटू कैंपेन के तहत एमजे अकबर पर आरोप लगने के बाद मैं खामोश थी लेकिन वॉशिंगटन पोस्ट में छपे पल्लवी गोगोई के लेख के जरिए दुष्कर्म के आरोप लगाने के बाद मुझे बोलना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 20 साल पहले पल्लवी गोगोई मेरे परिवार में दुख और विवाद की वजह बनी थीं। पल्लवी उनकी मौजूदगी में भी उनके पति से अपना लगाव जाहिर करती रहती थीं। इन दोनों के बीच का संबंध उनके परिवार के लिए समस्या की वजह बना।

पत्रकार पल्लवी गोगोई के आरोप

  • पल्लवी ने वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक कॉलम में आपबीती बयां की है। पल्लवी के मुताबिक ये बातें तब की है, जब अकबर एशियन एज के संपादक हुआ करते थे और उसकी उम्र मात्र 22 वर्ष थी। पल्लवी को एशियन एज में नौकरी मिली थी। गोगोई कहती हैं कि एमजे अकबर एक शानदार पत्रकार थे लेकिन उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग उसका फायदा उठाने के लिए किया।
  • पल्लवी के मुताबिक मात्र एक साल बाद यानि 23 साल की उम्र में अकबर ने उसे ओपिनियन पेज का एडिटर बना दिया। इस जिम्मेदारी के बाद पल्लवी बड़े-बड़े लोगों से मिलने लगीं। लेकिन जल्द ही इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए पल्लवी को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
  •  पल्लवी लिखती हैं, ''1994 की बात है, मैं संपादकीय पेज दिखाने अकबर के केबिन में गईं। अकबर ने मेरी तारीफ की, लेकिन अचानक ही उसने मुझे किस कर लिया। मैं बेहद डर गई.... मैं शर्मिंदा हो गई।''
  • पल्लवी का आरोप है कि मुंबई में एक मैगजीन की लॉन्च के दौरान भी एमजे अकबर ने उन्हें किस करने की कोशिश की और इसका विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी।
  • पल्लवी ने आगे लिखती हैं कि जब एक स्टोरी के लिए सिलसिले में उन्हें राजस्थान जाना पड़ा था। तब अकबर ने उन्हें जयपुर के होटल में बुलाया। गोगोई ने लिखा, 'होटल के कमरे में मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं शर्मिंदा हो गई लेकिन उस उक्त मैंने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। मुझे लगा कि शायद इस घटना पर कोई यकीन नहीं करेगा। मैंने खुद को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।'

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.