नई दिल्ली, पीटीआइ। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को वित्त संबंधी संसद की स्थायी समिति के सदस्य के लिए नामित किया है।
राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार नायडू ने दिग्विजय सिंह के स्थान पर मनमोहन सिंह जो कि अभी राज्यसभा के सदस्य हैं उनको वित्त संबंधी संसद की समिति का सदस्य नामित किया है। इसके साथ ही नायडू ने राज्य सभा के सदस्य दिग्विजय सिंह को शहरी विकास की समिति का सदस्य नामित किया है।
सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए दिग्विजय सिंह ने वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति से इस्तीफा दिया है। बता दें कि मनमोहन सिंह 1991 से 1996 के बीच देश के वित्त मंत्री थे। इस साल जून में समाप्त हुए राज्य सभा के कार्यकाल में वो सितंबर 2014 से मई 2019 तक पैनल के सदस्य रह चुके हैं।
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह को अगस्त में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना गया था। पिछले कार्यकाल में पैनल ने विभिन्न विवादास्पद मुद्दों जैसे विमुद्रीकरण और जीएसटी को विचार-विमर्श के लिए उठाया था। इस दौरान मनमोहन सिंह ने बहुत सक्रिय भूमिका निभाई थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।