Move to Jagran APP

Madhya Pradesh Byelection Result : मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बंपर बढ़त

मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस बाजी मारती प्रतीत हो रही है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी से भारी मतों से आगे चल रहे हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 12:13 AM (IST)
Madhya Pradesh Byelection Result : मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बंपर बढ़त
मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस बाजी मारती प्रतीत हो रही है।

दमोह, एजेंसियां। मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस बाजी मारती प्रतीत हो रही है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी से भारी मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 74,832 मतों के साथ अपनी बढ़त बनाए हुए हैं वहीं भाजपा प्रत्‍याशी राहुल सिंह लोधी 57,735 मतों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

loksabha election banner

मालूम हो कि दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान हुआ था जिसमें 59.9 फीसद वोट पड़े थे। इस सीट पर दो महिलाओं समेत कुल 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से मुख्य मुकाबला भाजपा के राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन के बीच है। बता दें कि राहुल सिंह लोधी साल 2018 में हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे लेकिन बाद में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

लोधी ने पिछले साल अक्टूबर में विधायक पद इस्तीफा दे दिया था। यह सीट लोधी के इस्‍तीफ के चलते खाली हो गई थी। इस उपुचनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पूरे समय दमोह में डेरा डाले रहे तो कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ समेत अन्य नेताओं ने मोर्चा संभाले रखा।

कांग्रेस नेताओं ने जनमत का भरोसा तोड़ने की दलील देते हुए चुनाव प्रचार किया था। यदि सूबे में कांग्रेस को यह सफलता मिलती है तो यह उसके लिए बड़ी सियासी जीत होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 39 हजार 808 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 24 हजार 345 पुरुष एवं एक लाख 15 हजार 455 महिलाएं और आठ थर्ड जेंडर हैं। कुल मतदाताओं में 80 वर्ष से अधिक उम्र के दो हजार 647 और एक हजार 28 दिव्यांग मतदाता हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.