शिमला पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, लोकतंत्र की मजबूती के लिए कही यह बात
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 82वां सम्मेलन होने जा रहा है। 16 से 19 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। शिमला पहुंचे बिरला ने कहा कि लोकतंत्र किस तरह और सशक्त हो इस पर इस सम्मेलन में चर्चा की जाएगी।
शिमला, राज्य ब्यूरो । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकतंत्र किस तरह से सशक्त हो सकता है और संवैधानिक संस्थाओं को किस तरह से मजबूत बनाया जाए इस पर सम्मेलन में चर्चा होगी। वह अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए मंगलवार को शिमला पहुंचे।
अनाडेल हेलीपैड परउतरने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिमाचल में विधायकों के प्रशिक्षण के लिए अकादमी खोलने पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। वायु प्रदूषण पर कहा कि शिमला देश ही नहीं दुनिया में भी अपने शुद्ध आवोहवा के लिए विख्यात है। 100 साल पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें देश के 36 राज्यों की विधानसभाओं, विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी, उपाध्यक्ष और प्रधान सचिव सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
राजभवन में ठहरेंगे ओम बिरला
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में ओम बिड़ला का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार और उपाध्यक्ष हंसराज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उनके सम्मान में राज्यपाल द्वारा 18 नवंबर को रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा। बिड़ला और उसके स्वजन राजभवन में ठहरेंगे।
आज पहला दिन : पीएम मोदी करेंगे वर्चुअली संबोधन
-सुबह 10 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन ङ्क्षसह परमार का संबोधन।
-सुबह 10.5 बजे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का संबोधन।
-सुबह 10.10 बजे राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश का संबोधन।
-सुबह 10.16 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संबोधन।
-सुबह 10.23 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का संबोधन।
-सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
-प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज धन्यवाद प्रस्ताव रखेंगे।
-सुबह 11.15 बजे वर्ष 1921 से अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की यात्रा संबंधी विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन।
-सुबह 11.30 बजे विधानसभा भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में अध्यक्षीय भाषण।
-इसके बाद कार्यसूची में शामिल दो विषयों पर चर्चा शुरू होगी।
-शताब्दी यात्रा समीक्षा और भविष्य के लिए कार्य योजना
-दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक सम्मेलन में विषयों पर चर्चा जारी रहेगी
सम्मेलन का दूसरा दिन
-सुबह 10.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक सम्मेलन में चर्चा होगी और सम्मेलन सम्पन्न होगा।
-12.15 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष स्वागत भाषण।
-12.22 बजे से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ङ्क्षसह ठाकुर का भाषण।
-12.29 बजे से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का संबोधन रहेगा।
सम्मेलन का तीसरा दिन
मेहमानों का भ्रमण कार्यक्रम रहेगा और प्रस्थान।