'PM Modi के हाथ से निकल गया यह चुनाव,' राहुल गांधी ने भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप
Lok Sabha Elections 2024 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की गारंटी और मोदी की गारंटी में फर्क साफ है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में करोड़ों लखपति बनाएगी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।
पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की गारंटी और मोदी की गारंटी में फर्क साफ है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव उनके हाथ से निकल चुका है।
भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि कांग्रेस की गारंटी: हिंदुस्तानियों की सरकार, महिलाओं को 8,500 रुपये प्रति माह, युवाओं को एक लाख रुपये प्रति वर्ष की नौकरी, 30 लाख रिक्तियों पर भर्ती और किसानों को कानूनी एमएसपी है। उन्होंने दावा किया कि मोदी की गारंटी का मतलब अदाणियों की सरकार, देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में, चंदे के धंधे वाला वसूली गैंग, संविधान और लोकतंत्र खत्म, किसान पाई-पाई का मोहताज।
कांग्रेस की गारंटी : हिंदुस्तानियों की सरकार
✅ महिलाओं को ₹8,500/माह
✅ युवाओं को ₹1 लाख/साल की नौकरी
✅ 30 लाख रिक्तियों पर भर्ती
✅ किसानों को कानूनी MSP
मोदी की गारंटी : अडानियों की सरकार
- देश की संपत्ति अरबपतियों की जेब में
- चंदे के धंधे वाली वसूली गैंग
- संविधान और…— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 25, 2024
सरकार ने 16 लाख करोड़ का किया ऋण माफः राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि दोनों गारंटी में फर्क साफ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में करोड़ों लखपति बनाएगी। अमरावती में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया था कि मोदी सरकार के दस वर्षों में 16 लाख करोड़ रुपये की ऋण माफी के कारण केवल 22-25 लोग अरबपति बन गए, लेकिन अगर विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए सत्ता में आती है, तो वह करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे।
लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए करें वोट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले लोगों का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र एवं संविधान बचाने तथा पार्टी के 'क्रांतिकारी' घोषणापत्र के लिए वोट करें। उन्होंने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।
यह भी पढ़ेंः Ashok Gehlot On Lokesh Sharma: 'देश का माहौल ऐसा है कि....', लोकेश शर्मा के फोन टैपिंग के आरोपों पर क्या बोले गहलोत
यह भी पढ़ेंः Nimisha Priya: यमन में 11 वर्ष बाद मिलीं मां-बेटी, अब जान बचाने की जुगत; इस मामले में हुई है मौत की सजा