Move to Jagran APP

PM Modi की बौद्ध धर्म में आस्था पर खरगे ने उठाए सवाल, कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी ने खड़ा किया नया विवाद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बौद्ध धर्म में आस्था पर सवाल उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी द्वारा अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा करने पर आपत्ति जताई। खरगे की टिप्पणी पर भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Fri, 26 Apr 2024 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 11:45 PM (IST)
PM Modi की बौद्ध धर्म में आस्था पर खरगे ने उठाए सवाल। फाइल फोटो।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बौद्ध धर्म में आस्था पर सवाल उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी द्वारा अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा करने पर आपत्ति जताई। खरगे की टिप्पणी पर भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने कड़ी आपत्ति जताई है।

loksabha election banner

राम मंदिर के साथ ही हुआ था बुद्ध विहार का उद्घाटनः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में 2009 में कर्नाटक के गुलबर्गा में बुद्ध विहार के उद्घाटन समारोह की चर्चा की। इसका निर्माण सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट ने कराया है और खरगे ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष हैं।

उन्होंने बताया कि बुद्ध विहार का उद्घाटन 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान किया गया। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को आमंत्रित किया गया। हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित नहीं करने पर उनकी आलोचना की गई।

उन्होंने कहा कि बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। हालांकि, उत्तराखंड में बौद्ध धर्म अपनाने के इच्छुक व्यक्ति को डीएम के पास जाना होता है। पीएम मोदी द्वारा बौद्ध धर्म नहीं मानने के कारण देश में स्थापित धर्म की यह स्थिति है।

भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष ने खरगे की टिप्पणी पर जताई आपत्ति

इधर, भारतीय बौद्ध संघ के अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने खरगे की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बुद्ध की जयंती का आयोजन तालकटोर स्टेडियम में कराया था। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बुद्ध की मूर्ति विधानसभा और सीएम आवास में लगवाई। उन्होंने मनमोहन सरकार में भगवान बुद्ध का ध्यान नहीं देने पर भी खरगे की मंशा पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ेंः EVM-VVPAT का नहीं होगा 100 फीसद मिलान, कोर्ट ने EC को दिया यह निर्देश; बैलेट पेपर को लेकर कही अहम बात

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी लड़की में अब धड़केगा हिंदुस्तानी दिल, आर्थिक तंगी के बाद भी डॉक्टरों ने ऐसे किया सफल हृदय प्रत्यारोपण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.