करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मल की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
तबीयत बिगड़ने के चलते दयालु को मंगलवार देर रात अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 29 Aug 2018 11:09 AM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 11:16 AM (IST)
चेन्नई, जेएनएन। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके के दिवंगत नेता करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्माल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें मंगलवार देर रात अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार को दयालु अम्मल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जा सकती है। बतादें दयालु अम्मल डीएमके के नए अध्यक्ष बने एमके स्टालिन की मां हैं।
स्टालिन बने डीएमके के नए अध्यक्ष
द्रमुक नेता एमके स्टालिन मंगलवार को निर्विरोध रूप से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल की राजनीति का नया अध्याय शुरू हो गया है। स्टालिन पार्टी के दूसरे अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले उनके पिता एम. करुणानिधि करीब 50 वर्ष तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। उन्हें 1969 में पार्टी का प्रमुख चुना गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें