Move to Jagran APP

Koo Studio: क्या पंजाब का नया मंत्रिमंडल पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा?

नया मुख्यमंत्री नए मंत्री और कई नए विधायकों के साथ आम आदमी पार्टी अब सरकार में है। बीते शनिवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ली। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के दस विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 23 Mar 2022 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Mar 2022 04:35 PM (IST)
Koo Studio: क्या पंजाब का नया मंत्रिमंडल पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा?
बीते शनिवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ली।

 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पंजाब का चुनाव बहुत ही खास था। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने राज्य की पुरानी पार्टी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को पटकनी देकर 117 में से 92 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल की है। पंजाब का चुनाव इसलिए भी खास रहा, क्योंकि आम आदमी पार्टी के नए विधायकों ने कांग्रेस और अकाली दल के बड़े-बड़े दिग्गजों जैसे सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी आदि को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

loksabha election banner

पंजाब का नया मंत्रिमंडल (Punjab Cabinet 2022)

नया मुख्यमंत्री, नए मंत्री और कई नए विधायकों के साथ आम आदमी पार्टी अब सरकार में है। बीते शनिवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ली। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के दस विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर, डॉ. विजय सिंगला, लाल चंद,  कुलदीप सिंह धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. बलजीत कौर शामिल हैं।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 3 करोड़ लोगों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने के वादे के साथ Koo किया है। आप भी देखिए उनका यह पोस्ट। 

Koo App

आज पंजाब के नए मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की और साथ ही जनता की उम्मीदों को पूरा करने का भी प्रण लिया। सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। हमें मिलकर पंजाब के 3 करोड़ लोगों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना है, पंजाब को फिरसे सुनहरा बनाना है।

View attached media content - Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 19 Mar 2022

इससे पहले उन्होंने 'सरदार का मंत्रिमंडल' नाम से भी एक पोस्ट किया।  

Koo App

सरदार का मंत्रिमंडल @bhagwantmann

View attached media content - Aam Aadmi Party - Punjab (@AAPPunjab) 18 Mar 2022

आप मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले

हालांकि, चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में मुख्यमंत्री सहित 11 मंत्रियों में से सात मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो आम आदमी पार्टी के पांच मंत्रियों (45 फीसदी) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है। अब सवाल उठता है कि बदलाव के रूप में पंजाब की सत्ता में आई क्या आम आदमी पार्टी राज्य के लोगों की समस्याओं का निवारण कर पाएगी। आप अपने विचार Koo ऐप पर जाकर हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

क्या है राज्य की जनता के मुद्दे

पंजाब राज्य में कई ऐसे मुद्दे है, जिसका सामना राज्य की जनता सालों से कर रही है। सबसे बड़ा मुद्दा राज्य में चल रहे नशे का कारोबार है, जिसकी चपेट में राज्य की युवा पीढ़ी आ रही है। ड्रग माफियाओं के अलावा राज्य में अवैध बालू खनन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्या जैसी कई और समस्याएं भी हैं। इन समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के वादे के साथ सत्ता में आई है। क्या आम आदमी पार्टी और उनके मंत्री पंजाब में जनता की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी? आप Koo ऐप पर जाकर अपनी राय दे सकते हैं।  

पांच राज्यों के चुनाव के नतीजों के बाद नए मंत्रिमंडल और नई सरकार के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए @dainikjagran को Koo ऐप पर फॉलो करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.