Koo Studio- क्या है योगी कैबिनेट 2.0 की रूपरेखा और इसके मायने
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार भी योगी सरकार में दो उप-मुख्यमंत्री हैं। ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। जानें योगी कैबिनेट 2.0 की रूपरेखा...

हाल ही हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में जीत दर्ज करके शानदार प्रदर्शन किया है। जिन राज्यों में इन्होंने जीत दर्ज की उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा शामिल है। वैसे उत्तर प्रदेश का चुनाव हर राजनीतिक पार्टी के लिए अहम होता है, क्योंकि दिल्ली की गद्दी का रास्ता यहीं से होकर जाता है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में अपने दम पर कुल 255 सीटें जीती हैं। वहीं बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े दलों को मिलाकर बीजेपी गठबंधन के खाते मतें 273 सीटे हैं। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की अगुवाई में बने गठबंधन को 125 सीटें मिली। इस चुनाव में भाजपा की जीत और समाजवादी पार्टी के हार के क्या मायने हैं? अपने विचार Koo ऐप पर जाकर जरूर साझा करें।
आज योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। योगी सरकार में इस बार भी दो उप-मुख्यमंत्री हैं। इसमें लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य का नाम शामिल है। ब्रजेश पाठक को दिनेश शर्मा की जगह दी गई है जबकि केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारने के बाद भी उप-मुख्यमंत्री बनें। इस शपथ समारोह में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री के अलाव कुल 50 मंत्रियों ने शपथ ली।
इसमें 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्रियों का नाम है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई मंत्री और दिग्गज देता मौजूद रहे। क्या योगी सरकार के मंत्रिमंडल का निर्माण 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया है? अपनी राज्य Koo पर जाकर जरूर दें।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने और नए मंत्रिमंडल के गठन पर देश के कई बड़े नेताओं ने Koo किया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों को बधाई देते हुए यह भरोसा दिखाया कि उत्तर प्रदेश का तेज गति से विकास होगा-
- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 25 Mar 2022
उत्तर प्रदेश के दोबारा उप-मुख्यमंत्री बनें केशव प्रसाद मौर्या ने योगी को बधाई दी-
- Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 25 Mar 2022
Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।
Edited By Krishna Bihari Singh