Move to Jagran APP

Koo Studio - उत्तराखंड में नई सरकार का नया मंत्रिमंडल, जानें क्या हैं चुनौति‍यां

देहरादून में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली है। इसमें 7 विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें सतपाल महाराज प्रेमचंद्र अग्रवाल गणेश जोशी धन सिंह रावत सुबोध उनियाल चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा शामिल है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 23 Mar 2022 06:35 PM (IST)Updated: Thu, 24 Mar 2022 07:50 AM (IST)
Koo Studio - उत्तराखंड में नई सरकार का नया मंत्रिमंडल, जानें क्या हैं चुनौति‍यां
देहरादून में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली है।

 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड़ में काटे की टक्कर थी और भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद नहीं थी कि वह 70 में से 47 सीटें जीतकर राज्य में बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। राज्य की जनता ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा करके बहुमत दिया है। तो वहीं इस चुनाव में कांग्रेस को जीत की उम्मीद थी, लेकिन यह पार्टी केवल 19 सीटों तक ही सिमट कर रह गई। दो सीटें बहुजन समाज पार्टी और दो सीटें निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई। पंजाब की तरह उत्तराखंड के चुनाव में भी बड़े-बड़े दिग्गज हार गए। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत और आप के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल शामिल हैं। हालांकि, हारने के बावजूद भी भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता बनाया है। वह एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

loksabha election banner

उत्तराखंड का नया मंत्रिमंडल (Uttarakhand Cabinet 2022)

देहरादून में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा शपथ ली है। इस समारोह में 7 विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा शामिल है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान के अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

योगी आदित्यनाथ ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

Koo App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुनः शपथ लेने पर श्री @pushkarsinghdhami जी को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व आपके सशक्त नेतृत्व में देवभूमि सुख, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास का ’मॉडल प्रदेश’ बनेगा। पुनश्च शुभकामनाएं! - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 23 Mar 2022

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने पर Koo किया है। 

Koo App

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

View attached media content - Madan Kaushik (@madankaushikbjp) 23 Mar 2022

नई सरकार के सामने ये है चुनौती

जब किसी पार्टी को जनता सत्ता में रहने के लिए बहुमत देती है, तो उससे कई तरह की उम्मीदें भी होती हैं। उत्तराखंड की जनता भी जीतने वाली पार्टी भाजपा से कई उम्मीदें कर रही है। उत्तराखंड के लोगों का मुख्य मुद्दा पलायन का है। लोग जॉब की तलाश में अपने गांव को छोड़कर शहर जा रहे हैं। उनको अपने क्षेत्र में रोजगार देना या रोजगार की व्यवस्था करना उत्तराखंड सरकार की जिम्मेदारी है। रोजगार के अलावा राज्य में रोड, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई जैसी समस्या भी है, जिसका निवारण वर्तमान की नई सरकार भाजपा को देना होगा। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 50 हजार सरकारी नौकरी, फ्री सिलेंडर और 5 लाख तक का बीमा जैसे कई वादे किए हैं। क्या दोबारा सत्ता हासिल करने वाली भाजपा अपने वादों को पूरा कर पाएगी। Koo करके अपनी राय जरूर दें।

पांच राज्यों के चुनाव के नतीजों के बाद नए मंत्रिमंडल और नई सरकार के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए @dainikjagran को Koo ऐप पर फॉलो करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.